आज से OnePlus Pad की प्री-बुकिंग शुरू, पहले बुक करने पर मिल रहा इतने तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

OnePlus Pad Pre-Booking Start: अगर आप भी वनप्लस पैड का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। 28 अप्रैल यानि की आज से आप OnePlus Pad की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। दरअसल स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपना पहला OnePlus Pad साल के शुरूआत में ही भारत में लॉन्च कर दिया था। उस समय कंपनी ने अपने इस टैबलेट की कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन प्री-बुकिंग के साथ इस पैड की कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है। आइए आपको आगे इस पैड की कीमत और फीचर्स की जानकारी डिटेल में बताते हैं।
जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि, यह वनप्लस का पहला टैबलेट है। जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे तगड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस बनाया हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने इस पैड की कीमत को भी रीजनेबल रखा है, जिससे ग्राहकों को बजट की ज्यादा चिंता ना करनी पड़े। इसी के साथ आपको इस टैबलेट में बड़ी स्क्रीन और सिंगल रियर कैमरा के साथ कई अन्य शानदार फीचर्स भी मिल रहे हैं।
OnePlus Pad के फीचर और स्पेसिफिकेशन
इस पैड में ग्राहकों को 11.61 इंच का एक LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जो 44Hz का रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। कंपनी ने इस टैबलेट को 2.5D कर्व्ड मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ तैयार किया है, जिसकी मोटाई 6.54mm है। कंपनी अपने ग्राहकों को इस पैड में मीडियाटेक ओक्टा कोर डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर भी दे रही है। इसी के साथ इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है। यह टैबलेट एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-बॉक्स के साथ OxygenOS 13.1 UI पर काम करता है।

अब बात करते हैं इसके कैमरे कि, जिसमें कंपनी ने 13 मागापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यूजर्स इसके रियर कैमरे से 4K वीडियोज 30fps पर शूट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें इस टैबलेट में EIS स्टेबलाइजेशन सपोर्ट को भी शामिल किया गया है। इसी के साथ आपको इसमें 9510mAh की बैटरी 67 वॉट SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रहा है। इस पैड को आप मात्र 60मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस डिवाइस में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, BLE और USB Type-C पोर्ट दिया जा रहा है।
कीमत और ऑफर्स
इस पैड की कीमत की बात करें तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर OnePlus Pad की शुरुआती कीमत 35,999 रखी गई है। आपको बता दें कंपनी ने अपने इस पैड पर प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स दे रही है। जिसके तहत एक्सचेंज ऑफर में ग्राहकों को इंस्टेंट 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही कस्टमर 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही साथ EMI पर लेने कस्टमर्स को कंपनी नो कॉस्ट EMI ऑफर भी दे रही है। अगर आप भी इस बुक करना चाहते हैं तो अमेजन या फिर वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







