Home
Gadgets

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन शुरू, इस दिन भारत में होने जा रहा लॉन्च

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज कथित तौर पर इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस लैपटॉप सीरीज को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

दक्षिण कोरियाई ब्रांड अब लैपटॉप के लिए प्री-रिजर्वेशन ले रहा है और जल्द ही उन्हें खरीदारों के लिए उपलब्ध कराएगा। सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 सीरीज में Galaxy Book 4 Pro, Galaxy Book 4 Pro 360, and Galaxy Book 4 Ultra मॉडल शामिल हैं।

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन शुरू, जल्द होगा लॉन्च

कंपनी ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि वह अब Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Pro के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। इन लैपटॉप को आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।

गैलेक्सी बुक 4 प्रो और गैलेक्सी बुक 4 प्रो 360 दोनों मूनस्टोन ग्रे और प्लैटिनम सिल्वर कलर ऑप्शनो में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज के स्पेसिफिकेशन : ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 प्रो 14-इंच और 16-इंच दोनों स्क्रीन ऑप्शनो में उपलब्ध है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ AMOLED WQXGA+ डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन शुरू, जल्द होगा लॉन्च

खरीदार लैपटॉप को Intel आर्क ग्राफिक्स के साथ Intel Core Ultra 7 या Intel Core Ultra 5 (Intel Evo Edition) प्रोसेसर, 32GB LPDDR5X रैम और 1TB तक SSD PCIe इनबिल्ट स्टोरेज से लैस कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी : बता दें कि 14-इंच मॉडल में 63Wh की बैटरी दी गई है जबकि बड़े 16-इंच वेरिएंट में 76Wh बैटरी दी गई है। दोनों वर्जन 65W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए, गैलेक्सी बुक 4 प्रो में थंडरबोल्ट 4 पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, HDMI 2.1 पोर्ट, माइक्रोएसडी स्लॉट और हेडफोन माइक्रोफोन कॉम्बो पोर्ट शामिल किए गए हैं।

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन शुरू, जल्द होगा लॉन्च

लैपटॉप में एस पेन का सपोर्ट : इस बीच, सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 प्रो 360, यह सिंगल 16-इंच डिस्प्ले ऑप्शन में उपलब्ध है। डिस्प्ले और प्रोसेसर कॉन्फिगरेशन प्रो मॉडल के समान है। इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री हिंज है जो यूजर्स को डिस्प्ले को चारों ओर घुमाने और टैबलेट की तरह यूज करने का परमिशन देता है। इसमें 65W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 76Wh की बैटरी है। लैपटॉप एस पेन के साथ भी आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The South Korean brand is now taking pre-reservations for the laptops and will soon make them available to buyers. The Samsung Galaxy Book 4 series includes the Galaxy Book 4 Pro, Galaxy Book 4 Pro 360, and Galaxy Book 4 Ultra models.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X