भारत में दुनिया का सबसे छोटा पावरबैंक लॉन्च, मिल रही दो साल की वारंटी, दाम भी कम

Promate Acme-PD20: अगर आपको भी भारी और बड़ा पावर बैंक सफर के दौरान कैरी करने में समस्या आ रही है, तो आपकी ये समस्या जल्द ही दूर हो सकती है। दरअसल ताइवान की कंपनी Promate ने अपना नया पावरबैंक Promate Acme-PD20 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जो काफी पतला और वजन में काफी हल्का है। जिसे आप यात्रा के दौरान आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। पावर बैंक को लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे छोटा पावरबैंक है। तो आइए आपको इस लेटेस्ट पावर बैंक की कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में विस्तार में बताते हैं।
Promate Acme-PD20 की खासियत
Promate Acme-PD20 पावर बैंक सुपर पोर्टेबल पावर बैंक है। जिसे कंपनी ने एक शानदार डिजाइन के साथ पेश किया है। Acme-PD20 के साथ यूजर्स को सुपर फास्ट PD (Type C) चार्जिंग पोर्ट दिया जा रहा है। साथ ही यह पावर बैंक क्वालकॉम की QC 3.0 चार्जिंग टेक्नोलॉजी लैस है। यह पावर बैंक आपकी हथेली में भी आसानी से फिट हो जाएगा। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट पावर बैंक को ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इस पावरबैंक के साथ बेहतर ग्रिपिंग और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी मिलेगी । Promate Acme-PD20 की साइज की बात करें तो यह 5.8cmx7.9cm है। जिसके कारण इसे यूजर्स इजली सफर के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि लिथियम आयन बैटरी है। इस लेटेस्ट पावरबैंक को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह 20W पीडी और 22.5W QC 3.0 पोर्ट की मदद से तेजी से फोन को चार्ज करने में सक्षम है।
इस पावर बैंक में टाईप-सी इनपुट है। कंपनी की मानें तो इस पावरबैंक में हाई-वोल्टेज और गर्माहट को रोकने के लिए अलग से प्रोटेक्शन लेयर शामिल किया गया है। इसके साथ आप किसी भी यूएसबी टाईप और टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट वाली डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस पावरबैंक की कीमत 3,199 रुपये तय किया है। इसके साथ ही इसपर दो साल की वारंटी भी मिल रही है। Promate Acme-PD20 पावर बैंक की बिक्री अमेजन पर शुरू कर दी गई है। जहां से कस्टमर्स इसे खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








