Home
Gadgets

Ptron ने लॉन्च किया वाटर-रेसिस्टेंट और गेमिंग मोड के साथ 800 रुपये से भी कम में ये वायरलेस ईयरबड्स

Ptron ने लॉन्च किया 800 रुपये से भी कम में ये वायरलेस ईयरबड्स

Ptron Bassbuds Epic: सबसे कम बजट के ईयरबड्स की बात आती है तो Ptron का नाम भी सामने आता है क्योंकि Ptron किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत के साथ साथ कई दूसरे बाज़ारों में भी पेश करता आया है। इसके साथ ही Ptron ने Ptron Bassbuds Epic के लॉन्च के साथ अपने किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लाइनअप में एक और ईयरबड्स को जोड़ दिया है जो TWS लंबी बैटरी लाइफ देने का वादा करता है और कॉल के लिए नॉइज़ कैंसलेशन के साथ आता है।

Ptron Bassbuds Epic: Features

pTron के फाउंडरऔर सीईओ अमीन ख्वाजा ने कहा, "बिल्कुल नए बेसबड्स एपिक में गेमर्स की पूरी तरह से इमर्सिव प्ले के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी है। बेसबड्स एपिक कई गेमिंग थ्रिल के लिए एंट्री-लेवल गेमिंग ईयरबड्स की तलाश करने वाले कैजुअल गेमर्स के लिए एक जरूरी गेमिंग गैजेट है।

Ptron Bassbuds Epic एक बढ़िया डिज़ाइन और एक डिजिटल डिस्प्ले केस के साथ आता है। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 8 मिमी डायनेमिक ड्राइवर को स्पोर्ट करते हैं और ब्लूटूथ वर्जन 5.3 को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही डिवाइस पैसिव नॉइज़ कैंसलेशन और IPX4 रेटिंग प्रदान करता है जो उन्हें वाटर रेसिस्टेंट बनाता है। ईयरबड्स कुल बैटरी बैकअप के 35 घंटे की पेशकश करते हैं और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। आपको बता दें कम बजट का ईयरबड्स लो-लेटेंसी गेमिंग मोड के साथ आते हैं। Ptron Bassbuds Epic में कॉल के लिए TruTalk ENC की सुविधा है और यह EQ सेटिंग्स के साथ आता है। डिवाइस में स्टीरियो फोन कॉल के लिए डुअल एचडी माइक और आसान म्यूजिक और कॉल कंट्रोल के लिए टच सेंसर हैं।

Ptron Bassbuds Epic: Price and Availability

Ptron Bassbuds Epic की कीमत 899 रुपये है। हालांकि, शुरुआती ऑफर के तहत ग्राहक ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को 799 रुपये में खरीद सकते हैं। ईयरबड्स को Flipkart.in से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

pTron Bassbuds Nyx

इससे पहले pTron ने pTron Bassbuds Nyx ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की एक नई जोड़ी pTron Bassbuds Nyx के पेश करने की घोषणा भारतीय कंपनी pTron द्वारा की गई, जो किफ़ायती डिजिटल लाइफस्टाइल और ऑडियो एक्सेसरीज़ प्रदान करती है। ईयरबड्स को एक ट्रांसपेरेंट चार्जिंग केस के साथ पैक किया गया है। Bassbuds Nyx, जिसकी कीमत 1299 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ptron Bassbuds Epic: When it comes to the lowest budget earbuds, Ptron's name also comes up because Ptron has been offering affordable true wireless earbuds in India as well as in many other markets. With this, Ptron has added yet another pair of earbuds to its affordable true wireless earbuds lineup with the launch of the Ptron Bassbuds Epic that promises long TWS battery life.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X