Rapz ने लॉन्च किए 3 नए प्रोडक्ट्स, स्मार्टवॉच के साथ टू-इन-वन बूमपॉड्स लिस्ट में शामिल, जानें कीमत

Rapz : रैप्ज ने एक साथ अपने तीन डिवाइज को लॉन्च किया है। इसमें दो Smartwatch Active Huslr और Active 2000 के साथ बूमपोड्स को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि, कंपनी का साल 23-24 के बीच अपने कुल 50 नए प्रोडक्ट को बाजार में उतार सकती है। वैसे तो रैप्ज (Rapz) ब्रांड प्रीमियम डिजिटल लाइफस्टाइल और ऑडियो एक्सेसरीज के लिए लोगों के बीच फेमस है। लेकिन अब यह ब्रांड अपने कई डिवाइसेस के लिए भी जाना जाने लगा है। आइए आपको आगे कंपनी के लेटेस्ट लॉन्च प्रोडक्ट की जानकारी डिटेल में देते हैं।
Active Huslr स्मार्टवॉच
Active Huslr स्मार्टवॉच को कंपनी ने यूजर फ्रेंडली के साथ ही फिटनेस लवर्स को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। जिसमें यूजर्स को 1.69 इंच एचडी डिस्प्ले मिल रही है। इस स्मार्टवॉच में यूजर्स को कॉलिंग के साथ कई हेल्थ ट्रैक फीचर्स भी मिल रहे हैं। जिससे यूजर अपने हेल्थ को भी लेकर अपडेट रह सकता है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने 24 हार्ट रेट मॉनिटर के साथ स्लीप मॉनिटर को भी शामिल किया है। इस स्मार्टवॉच को आप मात्र 1999 रुपये खर्च कर खरीद सकते हैं।
Active 2000 स्मार्टवॉच
वहीं कंपनी ने अपने दूसरे स्मार्टवॉच Active 2000 को स्पोर्ट्स लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें यूजर को 1.91 इंच IPS HD और 240x280 HD IPS स्क्रीन मिल रही है। यह स्मार्टवॉच 250mAh बैटरी के साथ लॉन्च की गई है। जिसमें ब्लूटूथ,म्यूजिक प्लेयर के साथ आपको कई अपडेटेड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिल रहे हैं। इस स्मार्टवॉच को आप मात्र 2499 रुपये में खरीद सकते हैं।
टू-इन-वन बूमपॉड्स
इसके अलावा कंपनी ने एक बूमपॉड्स को भी अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। इससे आप कॉलिंग के साथ ही म्यूजिक सुनने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस ऐसे लोगों के काम आ सकता है जिन्हें यात्रा के दौरान म्यूजिक सुनना और फोन पर बात करना पसंद हो। बूमपॉड्स वॉल्यूम कंट्रोल, ऑटो-कॉल अलर्ट, एक बिल्ट इन माइक्रोफोन और टॉर्च के साथ टू-इन-वन ब्लूटूथ स्पीकर और ईयरबड है। अगर आप भी इन डिवाइसेस को लेना चाहते हैं तो आप रैप्ज की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटाक्लिक और नायका से इसे आसानी से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







