Home
Gadgets

12 दिन की बैटरी लाइफ और कम कीमत के साथ जल्द आ रही है Realme Band 2

Realme Band 2 को चीन की लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी Realme 24 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च करने जा रही है। इवेंट में यह बैंड ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रॉडक्ट जैसे कि नए स्मार्टफोन, टीवी सहित कई प्रॉडक्ट को लॉन्च किया जाएगा। इस प्रकार रियलमी बैंड 2 एक स्मार्ट बैंड है जो 24 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 Realme Narzo 50 सीरीज स्मार्टफोन और Realme स्मार्ट टीवी नियो 32-इंच के साथ आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि यह फिटनेस बैंड को दो दिन पहले मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। तो आइये इस अपकमिंग स्मार्ट बैंड के बारे में कुछ बातें विस्तार से जानते हैं।

12 दिन की बैटरी लाइफ और कम कीमत के साथ जल्द आ रही है Realme Band 2

Realme Band 2 के क्या होंगे फीचर्स

रियलमी बैंड 2 के पेज को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है और इससे पुष्टि होती है कि बैंड अंतरराष्ट्रीय एडिशन के समान फीचर्स के साथ भारत में आएगा। Realme Band 2 में 1.4-इंच का टच डिस्प्ले मिलने वाला है जिसे रेक्टेंगल केस में रखा गया है और यह 500nits की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।

स्मार्ट बैंड 50 वॉच फेस और 90 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलेगा जिसमें योग, आउटडोर वॉक, आउटडोर साइकिल, इनडोर रन और कई अन्य स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। Realme Band 2 रीयल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग आदि के साथ पैक की जाने वाली है। बैटरी की बात करें, तो यह बैंड 204mAh की बैटरी के साथ आएगी और दावा किया जा रहा है कि एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक चलेगी।

इसके अलावा, Realme Band 2 जो अगर 50 मीटर तक पानी में गिर जाती है, तो भी इसका कुछ नहीं होगा और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट मिलेगा है और इसका वजन 27.3 ग्राम है।

Realme Band 2 की भारत में अनुमानित कीमत

रियलमी बैंड 2 की कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इन्टरनेशनल कीमत को देखते है हम उम्मीद करते हैं कि बैंड 2500 रुपये के आसपास आएगा। लेकिन आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही यह पता चल सकेगा। जबकि लॉन्च के बाद यह बैंड भारत में Flipkart और Realme.com की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और खरीद सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Band 2 is the upcoming smart band that will go official on September 24 (at 12:30 PM IST) alongside the Realme Narzo 50 series smartphones and the Realme Smart TV Neo 32-inch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X