Realme Buds Air 5 Pro 40 घंटे तक के म्यूजिक प्लेबैक के साथ लॉन्च हुआ,जाने कीमत

Realme 11 5G सीरीज के साथ , Realme ने चीनी मार्केट में Realme Buds Air 5 Pro TWS लॉन्च किया है। रियलमी बड्स एयर 5 प्रो पिछले साल के रियलमी बड्स एयर 3 प्रो का उत्तराधिकारी है और कंपनी का प्रीमियम सेगमेंट टीडब्ल्यूएस है। बड्स एयर 5 प्रो में दोहरे ड्राइवर दिए गए हैं और यह 40dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन प्रोवाइट करता है।
रियलमी बड्स एयर 5 प्रो फीचर एलएचडीसी कोडेक और हाई-रेस ऑडियो के लिए सपोर्ट करता है। यह डुअल-डिवाइस कनेक्शन के साथ-साथ पॉप-अप पेयरिंग को भी सपोर्ट करता है। आइए हम रियलमी बड्स एयर 5 प्रो की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर करीब से नजर डालते हैं।
Realme Buds Air 5 Pro की कीमत
रियलमी बड्स एयर 5 प्रो की कीमत करीब 5910 रुपये है। यह चीन में 31 मई से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, रियलमी बड्स एयर 5 प्रो चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Realme Buds Air 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
रियलमी बड्स एयर 5 प्रो में 11mm वूफर और 6mm माइक्रो प्लानर ट्वीटर के साथ एक डुअल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, यह एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के लिए सपोर्ट प्रोवाइट करता है, जो कंपनी के दावों के मुताबिक, शोर को 50 डीबी तक कम कर सकता है।

रियलमी बड्स एयर 5 प्रो में गेमिंग सेशन में मदद के लिए 40ms सुपर लो लेटेंसी मोड भी है। Realme का लेटेस्ट TWS ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है। इसके अलावा, यह SBC, AAC और LDHC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करता है। रियलमी ने बड्स एयर 5 प्रो को हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट से भी लैस किया है। रियलमी बड्स एयर 5 प्रो में कॉल के लिए 6-माइक डिजाइन और एआई ईएनसी नॉइज कैंसलेशन की सुविधा है।
रियलमी बड्स एयर 5 प्रो पॉप-अप पेयरिंग को सपोर्ट करता है और ओपन होते ही स्मार्टफोन से अपने आप कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा, यूजर्स एएनसी मोड को एडजस्ट करने और अपने रियलमी बड्स एयर 5 प्रो पर फर्मवेयर अपडेट करने के लिए रियलमी लिंक ऐप का यूज कर सकते हैं।
Realme Buds Air 5 Pro बैटरी
रियलमी बड्स एयर 5 प्रो दो कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें सनराइज सिटी और स्टारी नाइट ब्लैक शामिल है। इसमें IPX5 रेटिंग दी गई है जो इसे वाटर रेसिस्टेंट बनाती है। यह 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, बिना ANC के 50% वॉल्यूम पर इस्तेमाल करने पर ईयरबड्स लगभग 11 घंटे तक चल सकते हैं।
रियलमी बड्स एयर 5 प्रो टाइप-सी पोर्ट से लैस है और डार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ईयरबड्स को केस के अंदर 0 से 100 तक चार्ज होने में लगभग 50 मिनट लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








