Realme Buds Air 5 Pro का टीजर जारी, जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) अपने भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही अपना नया ईयरफोन Realme Buds Air 5 Pro को भारतीय बाजार में पेश करने वाला है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। कंपनी ने Realme Buds Air 5 Pro को भारत में लॉन्च करने को लेकर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर नए बड्स का टीजर जारी किया है। तो चलिए आपको इस बड्स की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।
Realme Buds Air 5 Pro का टीजर जारी
आपको बता दें, कंपनी ने ट्विटर Realme Buds Air 5 Pro का टीजर जारी कर इसे जल्द भारत में लॉन्च करने का संकेत दिया है। रियलमी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट रियलमी इंडिया के साथ ही अमेजन पर भी इस अपकमिंग ईयरबड्स को लेकर लैंडिंग पेज तैयार कर चुकी है।
आपको बता दें, भारत में दस्तक देने से पहले ये बड्स चीन में लॉन्च किए जा चुके हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इस नए ईयरबड्स को चीन में लॉन्च हुए डिजाइन के जैसे ही भारत में लाया जा सकता है। टीजर जारी होते ही Buds Air 5 Pro के कलर की जानकारी सामने आ गई है। टीजर में इस नए ईयरफोन को ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
इस खूबियों से होगा लैस
Realme Buds Air 5 Pro ईयरबड्स को AI डीप कॉल नॉइस रिडक्शन और एडवांस ENC टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। क्लियर वॉइस के लिए इस बड्स में DNN एल्गोरिथ्म को शामिल किया जा सकता है। कंपनी अपने इस नए बड्स को 50dB तक नॉइस रिडक्शन फीचर के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी ऑप्शन भी दिया जा सकता है। साथ ही साथ इसमें 6 माइक्रोफोन की भी फैसिलिटी दी जा सकती है।

Realme Buds Air 5 Pro की कीमत
Realme बड्स एयर 5 प्रो TWS ईयरबड्स को चीन में CNY 399 यानि कि, लगभग 4,722 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। भारत में इसे किस कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








