Home
Gadgets

भारत में Realme Buds T110 इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Realme अपने P1 5G सीरीज स्मार्टफोन के साथ ही भारत में Buds T110 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को भी लॉन्च करने जा रहा है। जिस पर से 15 अप्रैल 2024 को पर्दा उठेगा।

Realme Buds T110 में यूजर्स को 10mm डायनेमिक ड्राइवर हैं और कॉल नॉइज कैंसिलेशन के लिए AI-आधारित एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलिंग (ENC) फीचर दिया गया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत व खासियत से रूबरू करवाते हैं।

भारत में Realme Buds T110 इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

ब्रांड ने बीते शुक्रवार को X (ट्विटर) पर अपने इस आगामी ईयरफोन Realme Buds T110 को भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है। Realme अपनी इंडिया वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज के माध्यम से इसे लाए जानें की जानकारी दी है।

कंपनी TWS ईयरफोन को देश में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि, रियलमी बड्स T110 को यहां लाए जानें से पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

भारत में Realme Buds T110 इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Realme Buds T110 खासियत- टीजर में इस अपकमिंग ईयरबड्स को हरे कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। जिसमें स्टेम के साथ इन-ईयर डिजाइन का हिंट दिया गया है।

टीजर के अनुसार ये ईयरफोन 10 mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ लाए जा रहे है और AI ANC से लैस है। ऐसा कहा जा रहा है कि, ये ईयरबड्स 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं, जबकि चार्जिंग केस के दावा किया गया है कि ईयरफोन केस के साथ कुल 38 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देंगे।

भारत में Realme Buds T110 इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

सिंगस ईयरबड में ऑन-ईयर टच कंट्रोल्स की फैसलिटी मिलेगी। ये बड्स राउंड शेप के केस में आएंगे। Realme का यह Buds T110 ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट के साथ आता है। यह ईयरफोन 88ms लेटेंसी रेट ऑफर करते हैं। इतना ही नहीं धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इन्हें IP55-रेटिंग मिली है।

Realme Buds T110 की कीमत- अब इनकी कीमत की बात करें तो चीन में Realme GT Neo 6 SE के साथ CNY 129 (करीब 1,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। जिसे कंपनी ने ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और व्हाइट 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Buds T110 launch in India 15 April
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X