Home
Gadgets

Realme GT Neo 6 के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Realme GT Neo 6 के स्पेसिफिकेशंस लीक, यहां जानें सभी डिटेल्स

Realme का नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 6 के लॉन्चिंग से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ गई है। जिसके अनुसार यह अपकमिंग हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस नए फोन में कंपनी कई एडवांस फीचर्स को शामलि कर सकती है। आइए आपको GT Neo 6 स्मार्टफोन की लीक जानकारी के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकमिंग हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा किया है। हालांकि टिप्स्टर ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि, लीक स्पेसिफिकेशंस की जानकारी रियलमी के अपकमिंग हैंडसेट Realme GT Neo 6 की हो सकती है।

Realme GT Neo 6 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Realme GT Neo 6 में स्लिम बेजेल्स के साथ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो डिस्प्ले 1.5K+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट करती है। टिपस्टर की मानें को इस हैंडसेट में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले को शामिल किया जा सरता है, जिसे Realme GT Neo 5 में दिया गया था। इसके अलावा इस फोन को Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म का ऑपरक्लॉक्ड वर्जन दिया जा सकता है। वहीं इस फोन को पावर देने के लिए एक बड़ी बैटरी को इसमें शामिल किया जा सकता है। जिसके साथ 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को OIS एनेबल्ड 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।

Realme GT Neo 6 के स्पेसिफिकेशंस लीक, यहां जानें सभी डिटेल्स

Realme GT Neo 6 की डिजाइन की बात करें तो इसे नए डिजाइन के साथ लाया जा सकता है, जो ग्राहकों को लुभाने का काम करेगा। हालांकि, इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का आधिकारिरक तौर पर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। यह अपकमिंग फोन Realme 11 Pro मॉडल जैसे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल जैसा ही हो सकता है। आपको बता दें, इससे पहले टिप्स्टर ने दावा किया था कि, GT Neo 6 सीरीज, Realme 11 लाइनअप के बाद लॉन्च होगा।

Realme Narzo N53 की सेलिंग शुरू

आपको बता दें, हाल ही में रियलमी ने अपने नए बजट फोन Realme Narzo N53 को लॉन्च किया था। जिसमें यूजर्स को 5000mAh की बैटरी के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 6GB का रैम दिया गया है। रियलमी के इस हैंडसेट की बुधवार से यानि कि, 24 मई से अमेजन, रियलमी वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर ऑफलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The specifications of Realme GT Neo 6 have been leaked even before its launch. According to which this upcoming handset can be launched with 144Hz OLED display and Snapdragon 8 Gen 2 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X