अपने पहले हेडफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है Realme, जानें डेट और फीचर्स
Realme अपने नए ऑडियो डिवाइस के तौर पर वायरलेस हेडफोन Realme Techlife Studio H1 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियली इन हेडफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर भी कर दिया है। आपको बता दें कि यह रियलमी कंपनी का पहला हेडफोन हैं।
कंपनी अपने इन हेडफोन को भारत में Realme P1 Speed 5G फोन के साथ ही लॉन्च करेगी। कंपनी के ऑडियो डिवाइस के पोर्टफोलियो में ईयरबड्स और नेकबैंड शामिल हैं और कंपनी इसमें हेडफोन भी जोड़ने जा रही है। चलिए इन हेडफोन की अब तक सामने आई जानकारी के बारे में जान लेते हैं।

Realme Techlife Studio H1 कब होंगे लॉन्च
Realme Techlife Studio H1 हेडफोन को कंपनी 15 अक्टूबर 2024 को पेश करने जा रही है। इन हेडफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिसमें खास फीचर्स को हाइलाइट किया गया है।
Realme Techlife Studio H1 के फीचर्स
साइट के मुताबिक, कंपनी के पहले Realme Techlife Studio H1 हेडफोन में 40mm मेगा डायनामिक बास ड्राइवर होगा। ये हेडफोन हाई-रेड ऑडियो सर्टिफिकेशन और LDAC ऑडियो कोडेक टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ एंट्री लेंगे।
कंपनी अपने इन हेडफोन में 360 डिग्री स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट देगी और इसमें स्कीन फ्रेंडली मटेरियल के साथ मेटल सरफेस मिल सकता है। इन हेडफोन को लेकर कंपनी दावा कर रही है कि इनमें ग्राहकों को डीप और पावरफुल बास एक्सपीरियंस मिलेगा।
ये हेडफोन 43dB हाइब्रिड नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करेंगे, जिससे आपको बिना किसी रुकावट के आस-पास से आने वाले शोर को कम करने में मदद मिलेगी। ताकि आप बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस का मजा ले सकेंगे।
Realme Techlife Studio H1 की बैटरी लाइफ
साइट के मुताबिक, इसमें 70 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। ये हेडफोन आपको 3 कलर ऑप्शन ऑरेंज, व्हाइट और ब्लैक के साथ मिलेंगे। हालांकि, कंपनी की तरफ से इन हेडफोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी पेश नहीं की गई है।
अब देखना यह होगा कि कंपनी अपने पहले हेडफोन को इन सारी खूबियों के साथ पेश करेगी या फिर हमें इन हेडफोन में कुछ और भी नया देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications