Realme Pad 2 टैबलेट 8GB रैम और इन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, महज इतनी है कीमत
Realme Pad 2 Launched in India: Realme ने अपने नए हैंडसेट Realme C53 के साथ ही अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट Realme Pad 2 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें कंपनी ने 11.52 इंच डिस्प्ले, 8GB तक रैम के साथ 8360mAh की बैटरी को शामिल किया है। कम दाम में रियलमी का यह टैबलेट कई खूबियों से लैस है। यह लेटेस्ट टैबलेट क्वॉड स्पीकर सेटअप के साथ आएगा। तो आइए आगे Realme Pad 2 की कीमत, फीचर्स से लेकर इसके स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में जानते हैं।
Realme Pad 2 के भारत में प्राइज और उपलब्धता़
Realme Pad 2 को इंस्पिरेशन ग्रीन और इमैजिनेशन ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तय किया गया है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 22,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। SBI , ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 1,500 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है। इस टैब की 26 जुलाई से प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। Realme Pad 2 को आप 1 अगस्त से खरीद सकेंगे। जिसकी सेलिंग रियलमी के स्टोर और फ्लिपकार्ट पर होगी।

Realme Pad 2 की खासियत
Realme Pad 2 को 11.52 इंच 2K एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका रेजॉलशून 2000x1200 पिक्सल है। इस टैब के डिस्प्ले में 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ ब्लू लाइट प्रोटेक्शन फीचर्स शामिल किया गया है। अगर प्रोसेसर की बात करें तो Realme Pad 2 में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है। यह टैब 6GB रैम और 128GB स्टोरेज , 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दो ऑप्शन में आ रहा है। Realme Pad 2 एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलेगा। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 8,360mAh की बैटरी शामिल की है, जो 33W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो , यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्वॉड स्पीकर सेटअप दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। यह टैबलेट एलटीई, WiFi 5, Bluetooth 5.3 जैसे कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








