Home
Gadgets

भारत में Realme Pad 2 जल्द होगा लॉन्च, जाने सभी डिटेल्स

Realme Pad 2 की कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 11.5-इंच एलसीडी, 120Hz तक की अनुकूली रिफ्रेश रेट और 85.2 % का स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात शामिल है। Realme ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले टैबलेट, Realme Pad 2 की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। आगामी टैबलेट 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे Realme C53 के साथ लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने रियलमी पैड 2 के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट भी लॉन्च की है, जिसमें टैबलेट की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है।

भारत में Realme Pad 2 जल्द होगा लॉन्च, जाने सभी डिटेल्स

अपकमिंग टैबलेट की कुछ प्रमुख विशेषताओं में 11.5-इंच एलसीडी, 120Hz तक की अनुकूली रिफ्रेस रेट और 85.2% का स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात शामिल है।

Realme Pad 2 स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसाइट जल्द ही लॉन्च होने वाले Realme Pad 2 के स्क्रीन डिटेल्स का खुलासा करती है। माइक्रोसाइट पर उपलब्ध डिटेल्स के मुताबिक, टैबलेट में 2000 x 1200 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 11.5 इंच का एलसीडी होगा। यह नीली रोशनी सुरक्षा और डीसी डिमिंग के साथ 40Hz,60Hz,120Hz की अनुकूली रिफ्रस रेट और 10-बिट कलर ऑप्शन की पेशकश करेगा।

अपकमिंग Realme Pad 2 में Realme Pad की तुलना में बड़ी स्क्रीन का आकार होगा, जिसमें 10.4 इंच की छोटी एलसीडी स्क्रीन थी।

इसके अलावा, Realme Pad 2 पतले बेजेल्स के साथ आएगा और 85.2% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात पेश करेगा। इसके डिस्प्ले की अधिकतम चमक 450nits होगी और यह हाई इमेज क्वालिटी के लिए O1 अल्ट्रा विज़न तकनीक से लैस है।

ऑडियो की बात करें तो Realme Pad 2 क्वाड स्पीकर के साथ आएगा। टैबलेट में डुअल टोन डिजाइन होगा और यह ग्रीन और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

अफवाहों के मुताबिक, Realme Pad 2 में MediaTek Helio G99 Soc और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8360mAh की बैटरी होने की संभावना है। टैबलेट 8GM रैम और 128GB स्टोरेज की पेशकश करेगा और एंड्रॉइड 13-बेस्ड Realme UI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

इसके अलावा, अफवाहों में यह भी कहा गया है कि टैबलेट में 20MP का प्राइमरी लेंस और 8MP का फ्रंट कैमरा होने की संभावना है। टैबलेट के दो वेरिएंट में आने की उम्मीद है- एक केवल वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ और दूसरा वाईफाई और एलटीई कनेक्टिविटी दोनों के साथ।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has officially confirmed the launch date of its next tablet, the Realme Pad 2. The upcoming tablet will launch on July 19 at 12 noon alongside the Realme C53. Flipkart has also launched a dedicated microsite for the Realme Pad 2, revealing some of the key specifications of the tablet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X