Realme Techlife Studio H1: हेडफोन देंगे हाई क्वालिटी म्यूजिक और कम्फर्ट, भारत में सिर्फ 4,999 रुपये में उपलब्ध
Realme ने आज अपने दो दमदार प्रोडक्ट्स Realme P1 Speed 5G और Realme Techlife Studio H1 भारत में पेश किए हैं। बता दें कि Realme Techlife Studio H1 कंपनी का भारत में पहला वायरलेस हेडफोन है। ये एक प्रीमियम हेडफोन हैं, जो कि कम्फर्ट और हाई क्वालिटी वाले म्यूजिक का वादा करता है।
इसके साथ ही कंपनी इन हेडफोन में कई सारी ऐसी सुविधाएं दे रही हैं, जो कि आपको इस हेडफोन को खरीदने पर मजबूर कर सकती हैं। वहीं, कंपनी ने इन हेडफोन को 5,000 रूपये से भी कम कीमत में पेश किया है। चलिए इन हेडफोन की कीमत से लेकर सभी बातों के बारे में जान लेते हैं।

Realme Techlife Studio H1 की कीमत
रियलमी के पहले हेडफोन की कीमत भारत में सिर्फ 4,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि ये हेडफोन 21 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजे से पहली बिक्री पर 500 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होगा। यानी की आपको इस हेडफोन को और भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। Realme Techlife Studio H1 को Realme.com, Flipkart, Amazon, Myntra और मेनलाइन चैनल्स से खरीद सकेंगे।
Realme Techlife Studio H1 फीचर्स
इन हेडफोन में 40mm PED डायाफ्राम ड्राइवर मौजूद है और यह एक इमर्सिव म्यूजिक एक्पीरियंस देने का वादा करता है। इसमें हाई रेंज ऑडियो और LDAC कोडिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। स्टीरियोस्कोपिक साउंड इफेक्ट देने के लिए हेडफोन में स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट भी मिल रहा है।
इस हेडफोन को कंपनी ने फोल्डेबल डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इस हेडफोन में इंडिकेटर और कनेक्शन स्टेटस इंडेकेटर LED लाइट भी मिल रही है। इनमें आपका कम्फर्ट का भी पूरा ध्यान रखा गया है, जिसके लिए हेडफोन में स्पॉन्ज मेमोरी कुशन और स्केलेबल हेड बीम दिए गए हैं। राइट ईयर कप पर कंट्रोल बटन भी है।
हेडफोन स्लैप में 43dB हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन की सुविधा मिल रही है, जो कि बाहरी शोर का पता लगाने और उसे कम करने के लिए फीडरवर्ड और फीडबैक माइक्रोफोन का इस्तेमाल करती है। ये हेडफोन इस टाइप से बनाए गए हैं कि आपके बाहरी शोर को कम कर सिर्फ म्यूजिक का आनंद दिया जा सकें।
इसमें 3-लेवल स्मार्ट ANC भी है, जो कि आपकी जरूरत के हिसाब से नॉइज कैंसलेशन के लेवल को एडजस्ट करने में मदद करता है। इन सबके अलावा हेडफोन 80ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी भी प्रदान करता है। बात करें हेडफोन की बैटरी लाइफ की तो इसमें 600mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 70 घंटे तक का प्लेबैक देती है। आप इन हेडफोन को तीन कलर ऑप्शन रेड, व्हाइट और ब्लैक में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








