Home
Gadgets

रियलमी बैंड का नया वर्ज़न, जानिए अब आपको क्या-क्या नए फायदें होंगे

Realme कंपनी ने कुछ दिन पहले अपना एक नया और पहला बैंड लॉन्च किया था, जिसका नाम Realme Band है। इस बैंड को अब रियलमी कंपनी ने एक नए अवतार में पेश किया है। रियलमी कंपनी ने अपने इस बैंड में कुछ नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को जोड़ा है।

रियलमी बैंड का नया वर्ज़न, जानिए अब आपको क्या-क्या नए फायदें होंगे

रियलमी कंपनी ने अपने इस बैंड में डिस्प्ले को इंप्रुव किया है और कुछ सॉफ्टवेयर में बदलाव कियाा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस बैंड के हार्डवेयर में भी कोई बदलाव किया गया है या नहीं। इस बैंड में कंपनी ने 0.96 इंच की कलर टीएफटी एलसीडी पैनल दिया है। इस बैंड के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 80*160 पिक्सल है।

सूरज की तेज़ रोशनी में काम करेगा रियलमी बैंड

इस डिस्प्ले में टच बटन भी दिया गया है। रियलमी कंपनी के मुताबिक रियलमी बैंड के इस नए वर्ज़न में इसका डिस्प्ले पहले की तुलना में ज्यादा ब्राइट है। रियलमी कंपनी ने अपने इस बैंड के डिस्प्ले को सूरज की तेज़ रोशनी में भी अच्छे से इस्तेमाल करने के लिए अपडेट किया गया है। ये बैंड फिटनेस ट्रैकर फर्मवेयर वर्ज़न 6.0 के साथ आएगा।

रियलमी कंपनी के इस रियलमी बैंड में मौसम की जानकारी के लिए भी एक नया पेज जोड़ा है। इसके लिए बैंड में एक वेदर ऐप जोड़ा जाएगा। रियलमी लिंक ऐप के जरिए वेदर ऐप यूज़र्स के लोकेशन का रियलटाइम डेटा दे सकेगा। इसके अलावा रियलमी कंपनी ने अपने इस बैंड के जरिए लोगों को ज्यादा सटीक डेटा देने के लिए हार्ट सेंसर को भी अपग्रेड किया है।

यह भी पढ़ें:- Realme 6, Realme 6 Pro और Realme Band इंडिया में हुआ लॉन्च

रियलमी बैंड के इस नए वर्ज़न में पुराने वर्ज़न के सभी फीचर्स भी शामिल होने की पूरी उम्मीद है। रियलमी बैंड के पुराने फीचर्स के बारे में बात करें तो उसमें आइडल अलर्ट, स्लीप क्वालिटी मॉनिटर, क्रिकेट मोड और नौ स्पोर्ट्स मोड है, जो नए वर्ज़न में भी होने की पूरी उम्मीद है।

रियलमी बैंड की कीमत और उपलब्धता

रियलमी बैंड के इस नए वर्जन में भी IP68 रेटिंग शामिल होगी, जिसकी वजह से ये बैंड धूल-मिट्टी, रेत, पानी में मौजूद गंदगी और पानी में गिरने पर भी इसकी सुरक्षा करता है। इस बैंड की कीमत की बात करें तो इसे भारत में 1,499 रुपए में बेचा जा रहा है।

इसे खरीदने के लिए अमेज़न और फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि आजकल कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। ऐसे में आप इस बैंड को फ्लिपकार्ट या अमेज़न के जरिए ऑर्डर करने से पहले पता कर लें कि वो आपके क्षेत्र में डिलीवर किया जाएगा या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Realme company launched its new and first band a few days ago, named Realme Band. The band has now been introduced by the Reality Company in a new avatar. The reality company has added some new features and specifications to its band.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X