ChatGPT-संचालित AI वॉयस असिस्टेंट, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Realme Watch S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ऑफर
टेक कंपनी रियलमी ने भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Realme Watch S2 को 'वियर योर AI' टैगलाइन के साथ लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट वॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले, स्टेनलेस स्टील टेक्सचर्ड बॉडी के साथ 150 से ज्यादा क्लाउड वॉच फेसेस मिल रहे हैं। इतना ही नहीं यह वॉच कई तगड़े फीचर्स से लैस है।
वॉच S2 में रियलमी लिंक ऐप के जरिए वॉयस कमांड और टेक्स्ट-बेस्ड क्वेरी के लिए सुपर AI इंजन शामिल किया गया है, जो चैट GPT 3.5 द्वारा संचालित है, इसे AI पर्सनल असिस्टेंट के रूप में जाना जाता है।

इसमें एक स्मार्टवॉच फेस इंजन भी है, जो AI टेक्स्ट-टू-इमेज तकनीक का उपयोग करके व्यक्तिगत वॉच फेस बनाता है। आइए आपको आगे इसकी कीमत व खासियत से रूबरू करवाते हैं।
हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन माप, 24 घंटे की नींद की निगरानी, महिला स्वास्थ्य ट्रैकिंग और डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग शामिल हैं। इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।

अन्य फैसलिटी के तौर पर एनिमेशन के साथ स्पष्ट यूजर इंटरफेस, ब्लूटूथ कॉलिंग, इवेंट रिमाइंडर, रिमोट कैमरा शटर, म्यूजिक प्लेबैक के लिए 4GB स्टोरेज, इमोजी मैसेज अलर्ट, म्यूज़िक कंट्रोल और रियलमी लिंक ऐप सपोर्ट शामिल हैं।
इसमें कंपनी ने 380mAh की बैटरी शामिल की है। जिससे यह सिंगल चार्ज पर 20 दिन की बैटरी लाइफ देती है, जबकि स्टैन्डर्ड मोड में यह 14 से ज्यादा दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है।
कीमत और उपलब्धता - ब्लैक और सिल्वर वेरिएंट के लिए रियलमी वॉच S2 की कीमत 4,999 रुपये और ग्रे वेरिएंट के लिए 5,299 रुपये तय किया गया है। यह बैम्बू-ज्वाइंट स्टील और सिलिकॉन रिस्टबैंड दो स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आता है।
पहली सेल की बात करें तो इसकी बिक्री 5 अगस्त से कंपनी के ऑफिशियली साइट, रियलमी स्टोर ऐप और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। जिसमें इसे ग्राहक 500 रुपये तक के कैश बेनिफिट के साथ ले सकेंगे। जिसके बाद इसकी कीमत 4,499 रुपये तक हो जाएगी।
इसके साथ ही कंपनी ने 46dB हाइब्रिड नॉइज़ कैंसलेशन और 40 घंटे का प्लेबैक टाइम के साथ Realme Buds T310 को भी लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 2,199 रुपये तय की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








