Redmi Buds 4, 4 Pro: Redmi के दो नए ईयरबड्स लॉन्च, 36 घंटे तक सुन पाएंगे म्यूजिक, जानिए कीमत

Redmi Buds 4, 4 Pro Launched: Xiaomi ने 4 अक्टूबर को यूरोप में अपने इवेंट में 12T सीरीज़ लॉन्च की। 12T सीरीज़ के साथ, कंपनी ने Redmi Pad और Xiaomi Band 7 Pro का भी लॉन्च किया। Xiaomi ने वायरलेस ईयरबड्स की अपनी नई जोड़ी, Redmi Buds 4 सीरीज़ का भी लॉन्च किया। कंपनी ने सीरीज में दो मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें रेडमी बड्स 4 और बड्स 4 प्रो शामिल हैं।
Redmi Buds 4 Pro दो ईयरबड्स में अधिक प्रीमियम और फीचर से भरपूर हैं। उन्हें आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Xiaomi ने लॉन्च के बारे में किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। आइए Redmi Buds 4 सीरीज की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Redmi Buds 4, 4 Pro की कीमत
Redmi Buds 4 वर्तमान में यूरोप में EUR 59.99 में उपलब्ध है, जो लगभग 4,900 रुपये है। इसे दो रंगों- लाइट ब्लू और ग्लॉस व्हाइट में लॉन्च किया गया है। अधिक प्रीमियम बड्स 4 प्रो की कीमत EUR 99.99 (लगभग 8,100 रुपये) है। इसे मिडनाइट ब्लैक और मून व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
Redmi Buds 4, 4 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
बड्स 4 प्रो में हाई-रेस ऑडियो और एलडीएसी, एएसी और एसबीसी कोडेक्स के समर्थन के साथ 10 मिमी + 6 मिमी ड्यूल ऑडियो ड्राइवर हैं। दोनों बड्स एक्टिव नॉइज़ कैन्सिलेशन (एएनसी) का सपोर्ट करते हैं और शोर को 43dB तक कम कर सकते हैं। Xiaomi का दावा है कि बड्स 4 प्रो एक बार चार्ज करने पर नौ घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते है। चार्जिंग केस को मिलाकर कुल 36 घंटे तक आप आराम से म्यूजिक सुन सकते हैं।
Redmi Buds 4, 4 Pro के फीचर्स
बड्स 4 में 10 मिमी ड्राइवर होते हैं। ईयरबड्स पूरी तरह से इन-ईयर और कॉम्पैक्ट हैं। कोई स्टेम नहीं है और इसके बजाय, ईयरबड्स में बाहर टच कंट्रोल दिया गया है। वे हाइब्रिड एएनसी के लिए सपोर्ट भी दिया गया हैं। वेनिला बड्स 4 छह घंटे तक चल सकता है, जबकि चार्जिंग केस में 24 घंटे और जुड़ जाते हैं। बड्स 4 सीरीज़ को पानी और धूल के प्रतिरोध के लिए IP54 रेट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








