Redmi Buds 5 भारत में लॉन्च, स्मार्टफोन का यूज करके पता लगाया जा सकता है इयरफोन
Redmi Buds 5 को भारत में चीनी इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड के लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट के रूप में लॉन्च किया गया है। चलिए जानते हैं कीमत और फीचर।
बता दें कि ये एयरपॉड्स जैसे सेमी-इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और बाहरी नॉइज को 46dB तक कम करने के लिए एक एक्टिव नॉइज कैसिंलेशन (ANC) फीचर के साथ आते हैं।

Redmi Buds 5 में 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं और दावा किया गया है कि यह 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। ऑडियो डिवाइस डुअल-डिवाइस पेयरिंग को सपोर्ट करता है और इसमें टच कंट्रोल भी है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स अपने स्मार्टफोन का यूज करके भी अपने इयरफोन का पता लगा सकते हैं।
भारत में Redmi Buds 5 की कीमत : नए रेडमी बड्स 5 की भारत में कीमत 2,999 रुपये है। इन्हें ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शनो में खरीदने के लिए पेश किया गया है और ये 20 फरवरी से Mi.com, Amazon, Flipkart, Mi Homes और Xiaomi रिटेल पार्टनर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
ऑफर की बात करें तो, रेडमी नोट 13 सीरीज स्मार्टफोन, Xiaomi Pad या Redmi Pad खरीदने वाले ग्राहकों के लिए इयरफोन 2,499 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Redmi Buds 5 के स्पेसिफिकेशन : नए रेडमी बड्स 5 20Hz से 20kHz की आवृत्ति के साथ यह 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर के साथ आते हैं और बाहरी नॉइज को खत्म करने के लिए 46dB ANC फीचर प्रोवाइट करते हैं।
दावा किया गया है कि हाइब्रिड एएनसी फीचर 99.5% बैकग्राउंड नॉइज को रोक देगा। TWS इयरफोन में इन-ईयर डिजाइन है और इसमें अंडाकार आकार का चार्जिंग केस मिलता है। वे एआई-सपोर्ट के लिए दोहरे माइक्रोफोन पैक करते हैं।
TWS हेडसेट तीन ट्रांसपेरेंट मोड प्रोवाइट करता है और यूजर्स रेडमी बड्स 5 के साथ मानक, हाई ट्रेबल, हाई बास और हाई वाइस के साथ अलग-अलग ऑडियो प्रभावों का लाभ उठा सकते हैं। इनमें डुअल-डिवाइस पेयरिंग की सुविधा दी गई है जो यूजर्स को एक साथ दो डिवाइस को ईयरबड्स से कनेक्ट करने की अनुमति देती है।

कंपनी का कहना है कि ईयरबड्स को स्मार्टफोन का यूज करके भी लोकेट किया जा सकता है। Redmi के नए इयरफोन में SBC और AAC कोडेक्स के सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी है। उनमें Google फास्ट पेयर के लिए सपोर्ट शामिल है।
रेडमी बड्स 5 में प्लेबैक और नॉइज कैसिलेशन के लिए टच कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा, वे धूल और पानी से बचाने के लिए IP54 रेटिंग वाले हैं। इयरफोन Xiaomi ईयरबड्स ऐप के साथ सपोर्ट करता है।
चार्जिंग फीचर : Redmi Buds 5 में फास्ट-चार्जिंग फीचर के बारे में दावा किया गया है कि यह केवल पांच मिनट की चार्जिंग के साथ दो घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइट करता है। कहा जाता है कि क्विक चार्ज सपोर्ट 10 मिनट की चार्जिंग में चार घंटे का प्लेबैक सपोर्ट करता है।
चार्जिंग केस के साथ बंडल किए गए इयरफोन को एक बार चार्ज करने पर 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। ब्रांड ने चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी पैक की है। वहीं दूसरी ओर, ईयरबड्स में 54mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







