Redmi 10.61 इंच डिस्प्ले के साथ जल्द पेश कर सकता है अपना नया टैबलेट, इन तगड़े फीचर्स से होगा लैस

Redmi जल्द ही अपने नए टैबलेट Redmi Pad 2 को बाजारों में पेश कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Redmi Pad 2 पर काम कर रही है। हालांकि इस पैड के लॉन्च होने से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन आनलाइन लीक हो चुके हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, यह अपकमिंग टैबलेट स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 10.61 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल Redmi ने पिछले साल Redmi Pad के साथ Android टैबलेट सेगमेंट में अपनी शुरुआत की थी। आइए आपको अपकिंग Redmi Pad 2 के लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Redmi Pad 2 के लीक स्पेसिफिकेशन्स
टिप्सटर केस्पर स्कर्जीपेक ने ट्विटर के माध्यम से Redmi Pad 2 के कथित स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी को शेयर किया है। टिप्सटर की मानें तो इस टैबलेट को 90Hz रिफ्रेश रेट और 10.95 इंच (1,200 x 1,920 पिक्सल) LCD डिस्प्ले के साथ बाजारों में उतारा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिकस्ल का मेन रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जो इससे पहले वाले मॉडल की तुलना में कम होगा। आपको बता दें, Redmi Pad में कंपनी ने 8 मेगापिकस्ल का फ्रंट कैमरा दिया था। वहीं इस टैब की परफॉरमेंस की बात करें तो रेडमी पैड 2 अपने पहले पेड के जैसा ही हो सकता है। इसमें कंपनी कोई बड़ा अपग्रेड नहीं कर रही है। अपकमिंग रेडमी के इस टैबलेट को कथित तौर पर एंड्रॉइड के नए वर्जन के साथ प्री-लोडेड लाया जाएगा, जिसे Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर संचालित किया जा सकता है। हालांकि इस अपकमिंग टैबलेट को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Redmi Pad स्पेसिफिकेशन्स
Redmi ने अपने पहले टैबलेट Redmi Pad को अक्टूबर 2022 में पेश किया था। जो Android 12-आधारित MIUI 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें कंपनी ने 10.61-इंच (2,000×1,200 पिक्सल) डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया है। Redmi Pad MediaTek Helio G99 SoC से संचालित होता, जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा Redmi Pad में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 105-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं अपने इस टैबलेट को पावर देने के लिए कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








