Home
Gadgets

Redmi Pad SE दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च , दाम भी कम, जानें सभी डिटेल्स

Redmi Pad SE launched: रेडमी नोट 13 सीरीज (Redmi Note 13 Series) के साथ ही चीनी बाजार में रेडमी पैड एसई (Redmi Pad SE ) को भी उपलब्ध करा दिया गया है। जो Redmi Pad के मुकाबले कम पावरफुल फीचर्स से लैस है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस टैब को 12 हजार से भी कम कीमत में पेश किया है। इससे पहले रेडमी पैड एसई की यूरोप में अगस्त में ही एंट्री हो चुकी है। तो आइए आपको इस पैड की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Pad SE कीमत

Redmi Pad SE के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत चीनी बाजार में 999 युआन यानि लगभग 11,400 रुपये है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1099 युआन यानि कि, लगभग 12,800 रुपये और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,299 युआन यानि लगभग 15,100 रुपये तय हुआ है।

Redmi Pad SE दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च , दाम भी कम, जानें सभी डिटेल्स

Redmi Pad SE स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी पैड एसई में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है। जो एलसीडी पैनल 1920 x 1200 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करेगा। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ तक है। इसके साथ ही यह पैड 400 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इसका स्क्रीन टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज है। इतना ही नहीं यूजर को इस टैबलेट में स्टायलस सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट को शामिल किया है। जो 6 जीबी / 8 जीबी रैम और 128 जीबी / 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। यह टैब ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Pad SE में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें डॉल्बी एटमस सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर्स, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10W चार्जिंग के साथ 8000mAh की बैटरी दी है। इस टैब के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलेगा। इसकी मोटाई 7.36mm और वजन 478 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Pad SE has an 11-inch display. The LCD panel will offer 1920 x 1200 pixel resolution. The refresh rate of its display is up to 90 Hz. Along with this, this pad will offer 400 nits peak brightness. Its screen touch sampling rate is 180 Hz. Not only this, the user will also get stylus support in this tablet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X