Home
Gadgets

Redmi Pad SE की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें सभी डिटेल्स

Redmi Pad SE Price and Features Specifications Leaked: Redmi अपने नए टैबलेट Redmi Pad SE को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे कंपनी कई दमदार फीचर्स के साथ जल्द पेश कर सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग टैब के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी लीक हो गई है। जिसके अनुसार इस टैब को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। तो चलिए आगे इस टैब की खूबियों से लेकर इसकी कीमत तक से रूबरू होते हैं।

Redmi Pad SE कीमत और कलर

Redmi Pad SE टैबलेट की कीमत की बात करें तो इसे 190 यूरो (करीब 17,200 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसमें ग्राहकों को ग्रे, पर्पल और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन मिल सकता है।

Redmi Pad SE की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें सभी डिटेल्स

Redmi Pad SE स्पेसिफिकेशन्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार रेडमी पैड एसई को 11 इंच LCD पैनल के साथ पेश किया जाएगा। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज , पिक्सल डेनसिटी 207 पीपीआई तक हो सकता है। वहीं डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 400 निट्स ऑफर करेगी। इसके साथ ही कंपनी इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दे सकती है। यह टैब 4 GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। यह टैबलेट ऐंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। रेडमी अपने इस टैब में Redmi Stylus सपोर्ट दे सकता है।

रेडमी अपने इस नए टैब में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकता है। इसके अलावा रेडमी के इस टैबलेट में डॉल्बी एटमस सपोर्ट वाला क्वाड स्पीकर सेटअप भी शामिल किया जाएगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दे सकती है। दावा किया जा रहा है कि, एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह टैबलेट 21 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 12 घंटे तक का गेमिंग टाइम देगी। इस अपकमिंग टैबलेट को 478 ग्राम वजन के साथ लाया जा सकता है। सिक्यॉरिटी के लिए इस टैबलेट में फेस अनलॉक का सपोर्ट यूजर को मिलेगा। साथ ही टैबलेट को वर्चुअल एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, हॉल सेंसर जैसे फीचर्स से लैस किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The specifications and price of the upcoming Redmi Pad SE tab have been leaked. According to which this tab can be brought with Qualcomm Snapdragon 680 chipset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X