Home
Gadgets

Redmi Watch 3 Active स्मार्टवॉच की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर

Redmi Watch 3 Active first sale: अगर आप भी अपने पुरान स्मार्टवॉच से बोर हो चुके हैं और नया स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज देश में रेडमी वॉच 3 एक्टिव स्मार्टवॉच की पहली सेल शुरू हो रही है। जिसके तहत आप इस लेटेस्ट वॉच को खरीद सकेंगे। इस नई वॉच में 1.83 इंच LCD डिस्प्ले के साथ ही आपको 200 से ज्यादा वॉच फेस मिल रहे हैं। तो चलिए आगे जानते हैं कि, Redmi की इस नई स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत क्या है।

Redmi Watch 3 Active कीमत

Redmi Watch 3 Active स्मार्टवॉच को कंपनी ने 2,999 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में पेश किया था। कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत इस स्मार्टवॉच को इस दाम में उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत आने वाले हफ्तों में बढ़ सकती है। आपको बता दें, लॉन्च ऑफर के तहत रेडमी ने 499 रुपये वाले ऑलिव ग्रीन कलर स्ट्रैप को महज 99 रुपये में ऑफर कर रही है। अगर आप भी रेडमी के इस नए वॉच को खरीदना चाहते हैं, तो इसे mi.com से खरीद सकते हैं, जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है।

Redmi Watch 3 Active स्मार्टवॉच की पहली सेल आज,  जानें कीमत और फीचर

Redmi Watch 3 Active फीचर्स

Redmi Watch 3 Active को 1.83 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जो 450 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस और 50 से ज्यादा विजट मिल रहे हैं। जिन्हें यूजर कस्टमाइज कर सकता है। इसके साथ ही इस लेटेस्ट वॉच रेडमी वॉच 3 एक्टिव में एक इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर को शामिल किया गया हैं। जिसे कॉलिंग के लिए भी यूज किया जा सकेगा। कंपनी ने अपने इस वॉच को हाईट रेट मॉनिटरिंग सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेंसर से लैस किया है। साथ ही साथ इसमें स्लीप ट्रैकिंग , स्ट्रेस मॉनिटरिंग , रेगुलर ट्रैकिंग और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। जिसकी मदद से यूजर अपने हेल्थ को भी ट्रैक कर सकता है।

Redmi Watch 3 Active में एक Theatre मोड मिल रहा है, जो बिंज-वॉचिंग के दौरान कॉल और नोटिफिकेशन को म्यूट कर देता है। इसके अलावा आपको इस वॉच में टाइमर , टॉर्च और फ्लैशलाइट भी मिलेगा। यह वॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आएगा। आपको बता दें, इसे ऐंड्रॉयड 6.0 और इसके बाद वाले वर्जन पर चलने वाले सभी ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें 289mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Redmi Watch 3 Active also gets a Theater Mode, which mutes calls and notifications during binge-watching.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X