1.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 100 स्पोर्ट्स मोड के साथ Redmi Watch 3 Lite स्मार्टवॉच लॉन्च, इतनी होगी कीमत

Redmi Watch 3 Lite की खूबियां
Redmi Watch 3 Lite में यूजर्स को 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टवॉच स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी ने स्पोर्ट्स यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें लगभग100 स्पोर्ट्स मोड्स को शामिल किए हैं। इसके साथ ही वुमेन हेल्थ फीचर्स से भी इसे लैस किया गया है। यह वॉच 24/7 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग औ स्लीप मॉनिटरिंग का सपोर्ट करती है। Watch 3 Lite वॉच 200 से ज्यादा कस्टमाइज वॉच फेस को सपोर्ट करती है। इस वॉच की बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें यूजर्स को काफी दमदार बैटरी दिया जा रहा है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे नॉर्मल 12 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं हैवी इस्तेमाल पर यह वॉच 8 दिनों तक चलेगी।

इसके अलावा Watch 3 Lite वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स कॉल पर बात कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से यह स्मार्टवॉच 5ATM वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आ रही है। आपको बता दें, यह लेटेस्ट वॉच WeChat और Alipay ऑफलाइन पेमेंट को भी सपोर्ट करती है।
Watch 3 Lite स्मार्टवॉच की कीमत
Redmi Watch 3 Lite फिलहाल चीन में उपलब्ध है। जहां इस नए स्मार्टवॉच की प्री-ऑर्डर शुरू कर दी गई हैं। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच के कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








