Home
Gadgets

Redmi Watch 3 1.75-इंच AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च, जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

Redmi Watch 3 1.75-इंच AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च

Redmi Watch 3 को पिछले साल के लास्ट में चीन में डेब्यू करने के बाद ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच पांच प्रमुख सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम, ब्लूटूथ फोन कॉल सपोर्ट, मेटल फिनिश के साथ आती है जो इसे एक प्रीमियम लुक देती है। बैटरी की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक चल सकता है, कंपनी ने इस बात का दावा किया है।

रेड्मी वॉच 3 एक एलेक्सा वॉयस सपोर्ट के साथ आती है जो यूजर्स को मौसम की जांच करने, अलार्म सेट करने, स्मार्ट घरेलू डिवाइस को दूर से कंट्रोल करने का परमिशन देती है। सॉफ्टवेयर में आपातकालीन कॉल के लिए सपोर्ट दिया गया है, जहां यूजर्स आपातकालीन संपर्क को तुरंत कॉल करने के लिए साइड बटन को तीन बार टैप कर सकते हैं। स्मार्टवॉच की घोषणा Redmi Note 12 4G के साथ की गई थी , जो 30 मार्च को भारत में रिलीज होने वाली है।

Redmi Watch 3 1.75-इंच AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च

Redmi Watch 3 की कीमत

Redmi Watch 3 की कीमत EUR 119 (लगभग 10,600 रुपये) है और यह ब्लैक और आइवरी कलर में आती है। स्मार्टवॉच यूरोप में पहले से ही बिक्री पर है।

Redmi Watch 3 India के लॉन्च डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह 30 मार्च को Redmi Note 12 4G के साथ देश में लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Watch 3 स्पेसिफिकेशन औक फीचर

Redmi Watch 3 में 390×450 पिक्सल रेजोल्यूशन और 600nits तक ब्राइटनेस के साथ 1.75-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन पर एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी दिया गया है। स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और जियोमैग्नेटिक सेंसर के साथ हार्ट रेट सेंसर भी शामिल है।

Redmi Watch 3 ब्लूटूथ v5.2 के साथ Android 6.0 या iOS 12 और इसके बाद के वर्जन के साथ सपोर्ट करती है। कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर है। स्मार्टवॉच 6 ऑटोमैटिक तरिके से पहचाने जाने वाले स्पोर्ट्स मोड के साथ 121+ स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। रेडमी वॉच 5 एटीएम वाटर-रेसिस्टेंस रेटेड है और इसमें Beidou/GPS/GLONASS/GALILEO/QZSS सपोर्ट दिया गया है।

Redmi स्मार्टवॉच में 289mAh की बैटरी है जो सामान्य मामले में 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। स्मार्टवॉच में NCVM तकनीक का उपयोग करके हाई-ग्लॉस मेटल फिनिश दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Redmi Watch 3 comes with an Alexa voice support that allows users to check the weather, set alarms, and remotely control smart home devices. Support for emergency calls has been provided in the software.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X