Redmi Watch 4 स्मार्टवॉच 150 स्पोर्ट्स मोड के साथ लॉन्च, जानिए कीमत व खासियत
Redmi Watch 4 Price: शाओमी ने अपना नया स्मार्टवॉच Redmi Watch 4 लॉन्च कर दिया है, जिसे 150 स्पोर्ट्स मोड के साथ लाया गया है। अपने इस लेटेस्ट वॉच को कंपनी ने एल्यूमीनियम फ्रेम से लैस किया है। आपको बता दें, रेडमी वॉच 4 शाओमी के HyperOS पर काम करेगी। इसके साथ ही यह स्मार्टवॉच 600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रही है। लॉन्च के साथ ही इस नए स्मार्टवॉच की सेल चीन में शुरू कर दी गई है। तो आइए आपको इसकी कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Watch 4 की कीमत
Redmi Watch 4 को कंपनी ने 499 युआन यानि कि, लगभग 5,957 रुपये की कीमत के आसपास इसे उपलब्ध कराया है। यूजर्स इस स्मार्टवॉच को एलीगेंट ब्लैक और सिल्वर स्नो वाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है।
Redmi Watch 4 के स्पेसिफिकेशन
शाओमी ने Redmi Watch 4 में आपको 1.97 इंच की ऐमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। जो 390x450 पिक्सल रेजोल्यूशन और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। Redmi का यह वॉच शाओमी के HyperOS पर संचालित होगा। इस वॉच में 150 प्लस स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। इसमें कंपनी ने कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए हैं। जिसकी मदद से यूजर्स हार्ट रेटिंग, ऑक्सीजन , नींद और अपने तनाव को मॉनिटर कर सकता है। Redmi Watch 4 में 470 mAh की बैटरी दी गई है। अपने इस वॉच को लेकर कंपनी का दावा है कि , इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद अगले 20 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके साथ ही कंपनी चीन में Redmi K70 सीरीज को भी लॉन्च किया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। जिसमें Redmi K70, K70 Pro और K70E शामिल है। इस सीरीज के फोन Xiaomi हाइपर OS पर चलते हैं। इसके साथ ही ये फोन्स इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications





