Home
Gadgets

2 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ Redmi Watch 5 Active लॉन्च, कीमत मात्र 2799 रुपये

स्मार्टफोन मेकर्स कंपनी Xiaomi का सब ब्रांड Redmi ने भारतीय मार्केट में अपनी एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। बता दें कि Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच में कंपनी ने दमदार बैटरी लाइफ के साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं।

इसका डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है, जो कि युवाओं को आकर्षित कर सकता है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

2 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ Redmi Watch 5 Active लॉन्च

Redmi Watch 5 Active की भारत में कीमत

बता दें कि कंपनी ने Redmi Watch 5 Active को भारत में 2799 रुपये की कीमत में उतारा है। इसे आप दो कलर ऑप्शन मैट सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक में खरीद सकते हैं। इसकी पहली सेल 3 सितंबर से शुरू होने वाली है। आप इस लेटेस्ट वॉच को Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart से भी खरीद सकते हैं।

Redmi Watch 5 Active के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में कंपनी ने 2 इंच की LCD डिस्प्ले दी है। ये डिस्प्ले 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। वहीं इस नई स्मार्टवॉच की स्ट्रैप TPU मैटेरियल से बनाई गई है। इसका बॉडी जिंक एलॉय से तैयार किया गया है।

बैटरी: इस वॉच को पॉवर देने के लिए 470mAh की दमदार बैटरी प्रदान की गई है। ये बैटरी मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि ये वॉच 18 दिनों तक का बैकअप प्रदान करती है।

सॉफ्टवेयर: ये नई स्मार्टवॉच HyperOS सॉफ्टवेयर पर बेस्ड है। साथ ही इसमें 200+ क्लाउड वॉच फेसेज भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं ये वॉच हिंदी लैंग्वेज सपोर्ट, इमोजी सपोर्ट और कस्टमाइजेबल रिंगटोन्स जैसे फीचर्स से भी लैस है।

हेल्थ फीचर्स: हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और SpO2 सेंसर भी दिया है। इसके साथ ही हेल्थ ट्रैकिंग, स्टेप्स काउंटर जैसे फीचर्स भी शामिल है। रेडमी की इस वॉच में कंपनी ने Mi Fitness App भी दिया है।

अन्य फीचर्स: यह स्मार्टवॉच IPX8 रेटिंग के साथ पेश की गई है, इसका मतलब है कि ये पानी और धूल से भी खराब नहीं होती है। इसमें कंपनी ने 140 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए हैं। इसमें क्लियर कॉलिंग के लिए कंपनी ने तीन माइक के साथ ENC सेटअप भी उपलब्ध कराया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi has launched a new smartwatch in the Indian market. Let us tell you that in the Redmi Watch 5 Active smartwatch, the company has added features like Bluetooth calling along with strong battery life. In India, the company has launched this watch at a price of Rs 2799.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X