Redmi Watch 5 Active vs Fire-Boltt Snapp vs Huawei Watch fit 2: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?
अगर आप भी नई Smartwatch लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। अगस्त महीने में रेडमी से लेकर फायर बोल्ट जैसे बड़ी कंपनियों के वॉच लॉन्च किए गए है।
जो दमदार फीचर्स से लैस है। तो आइए आपको आगे इनकी खासियत से लेकर कीमत व उपलब्धता तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं। स्मार्टफोन मेकर्स कंपनी Xiaomi का सब ब्रांड Redmi ने भारतीय मार्केट में अपनी एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है।

बता दें कि कंपनी Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच में कंपनी ने दमदार बैटरी लाइफ के साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं।
Redmi Watch 5 Active - जिसकी भारतीय बाजार में कीमत केवल 2,799 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इसे आप 3 सितंबर से खरीद सकेंगे। जिसे बिक्री के लिए Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में कंपनी ने 2 इंच की LCD डिस्प्ले दी है। ये डिस्प्ले 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। वहीं इस नई स्मार्टवॉच की स्ट्रैप TPU मैटेरियल से बनाई गई है।
इसका बॉडी जिंक एलॉय से तैयार किया गया है। पावर देने के लिए 470mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि ये वॉच 18 दिनों तक का बैकअप प्रदान करती है।
Fire-Boltt Snapp- फायर बोल्ट के इस वॉच की कीमत 5,999 रुपये है। Android OS पर रन करने वाली इस बेहतरीन वॉच में 2.13 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 410x512 पिक्सल्स है।
ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ इसमें 600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। घड़ी में 2 फंक्शन बटन भी दिए गए हैं और क्लाउड पर जाकर कई सारे वॉच फेस लगाए जा सकते हैं।
यह वॉच Google Play Store को सपोर्ट करेगी। इसमें यूजर्स कई ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इनबिल्ट माइक और स्पीकर भी इस वॉच में जोड़े गए हैं।
बैटरी की बात करें तो इसमें 1000mAh की बैटरी दी गई है। इस वॉच को लेकर दावा किया जाता है कि यह 30 दिन तक स्टैंडबाय चल जाती है और कॉलिंग के लिए इसमें 15 दिन का बैकअप मिल सकता है।
Huawei Watch fit 2- हुवावे Watch fit 2 को Amazon पर 9,998 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। Huawei ने ग्लोबल लॉन्च के दो साल बाद भारत में Huawei Watch fit 2 को पेश कर दिया है।
Huawei Watch fit 2 में ऑलवेज-ऑन वॉच फेस के साथ 1.74 इंच की HD AMOLED टच स्क्रीन दी गई है। Huawei Watch fit 2 में कंपनी ने 97 वर्कआउट मोड दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








