बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ REDMI ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, दाम भी कम, यहां देखें सभी डिटेल
चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार चीन में Redmi K80 सीरीज के साथ ही अपनी Redmi Watch 5 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच में 2.07 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 200 वॉच फेस को सपोर्ट करती है। 550mAh की बैटरी के साथ यह वॉच 24 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। तो आइए आपको आगे रेडमी वॉच 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की यहां पूरी डिटेल बताते हैं।
REDMI Watch 5 कीमत
Redmi Watch 5 की कीमत 599 युआन यानी (लगभग 6,975 रुपये) है और यह एलीगेट ब्लैक और ब्राइट मून सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। eSIM वेरियंट की कीमत 799 युआन यानी (लगभग 9,305 रुपये) है, जो फ्लोटिंग लाइट टाइटेनियम कलर में आता है। उपलब्धता की बात करें तो लॉन्च के बाद से ही कंपनी ने दोनों मॉडल्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।

REDMI Watch 5 फीचर्स
Redmi Watch 5 में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 432x514 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 1500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 200 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आने वाली यह वॉच नेटवर्क ब्लूटूथ ड्यूल-मोड इंटरकॉम (200मीटर) तक का सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें मल्टी डायमेंशनल इंटरकॉम कैपेसिटी भी मिलता है।
आपको बता दें, रेडमी का यह लेटेस्ट वॉच इंडीपेंडेंट कॉल्स और SMS के लिए eSIM सोपर्ट के साथ आती है। यह GNSS से लैस है। बता दे, यह वॉच मेनस्ट्रीम ऐप्स का भी सपोर्ट करती है।
यह स्मार्टवॉच 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, वुमन हेल्थ मॉनिटरिंग, हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस जैसे फीचर्स से लैस है। Xiaomi HyperOS2 पर आधारित है। यह वॉच 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट है, जो धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूजर्स को NFC, GNSS और ब्लूटूथ v5.3 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
इसके अलावा रेडमी का नया वॉच कैमरा, म्यूजिक, टाइमर और वेदर अपडेट का भी सपोर्ट करती है। रेडमी वॉच 5 Xiaomi स्पोर्ट हेल्थ के साथ कंपेटिबल भी है। इसके बैटरी लाइफ की बात करें तो यह 550mAh बैटरी के साथ आती है, जो eSIM मोड में 12 दिन और बिना इसके 24 दिन की बैटरी लाइफ देती है।


Click it and Unblock the Notifications








