Home
Gadgets

3,899 रुपये की कीमत पर Redmi Watch 5 Lite की दस्तक, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Watch 5 Lite स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह स्मार्टवॉच पिछले महीने यानी अगस्त में लॉन्च हुई Redmi Watch 5 का नया मॉडल है। इस वॉच को कंपनी ने कई दमदार फीचर के साथ पेश किया है। इस वॉच में आपकी हेल्थ पर नजर रखने के लिए कई सारे फीचर्स मौजूद हैं।

क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए वॉच में ENC का सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। Redmi Watch 5 Lite की कीमत भी आपके बजट के अनुसार है। चलिए इस फोन की कीमत और खासियत से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में जान लेते हैं।

3,899 रुपये की कीमत पर Redmi Watch 5 Lite लॉन्च

Redmi Watch 5 Lite की कीमत और उपलब्धता

Redmi कंपनी ने Redmi Watch 5 Lite को मात्र 3,899 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच को आप ब्लैक और लाइट गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस वॉच पर लॉन्च ऑफर भी दिया है, जिसमें इस वॉच को आज से 3,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Redmi Watch 5 Lite की खूबियां

Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन 410x502 पिक्सल है और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट शामिल है। इस वॉच में 200 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं, जिसमें 50 से ज्यादा वॉच फेस को कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें 30 से ज्यादा AOD स्क्रीन की सुविधा भी दी गई है। 160 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट इसमें शामिल किया है। Redmi Watch 5 Lite में 24x7 हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम मिल रहा है।

पानी से बचाव के लिए इस वॉच में 5ATM सपोर्ट दिया गया है। रेडमी की यह नई वॉच 50 मीटर पानी में भी काम कर सकती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी शामिल है, जिसके लिए इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। Alexa सपोर्ट के साथ आई इस वॉच को आप अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

बात करें इसकी बैटरी लाइफ की तो कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये आपको 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ देगी। क्योंकि इसमें 470mAhकी बैटरी दी गई है। अगर आप इस वॉच का हैवी इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपको 12 दिन तक की बैटरी लाइफ देगी।

वॉच का डाइमेंशन 49.1x40.4x11.4mm है और इसका वजन 29.2 ग्राम है। इस वॉच में 5 सिस्टम GNSS भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Watch 5 Lite smartwatch has been launched in India. This watch has many features to keep an eye on your health. Also, this watch claims to provide 18 hours of battery life on a single charge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X