Redmibook 14, Redmibook 16 लैपटॉप नए वेरिएंट के साथ लॉन्च, जाने कीमत
Xiaomi laptop : वैसे तो मार्केट में कई बड़े ब्रांड के लैपटॉप मिलते हैं, लेकिन उनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। Xiaomi ने चीन में RedmiBook 14 और 16 (2024) मॉडल के लॉन्च के साथ अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। 2024 वर्जन लेटेस्ट तकनीक पेश करने का दावा करती है। इन लैपटॉप को Redmi K70 सीरीज के स्मार्टफोन, Redmi Watch 4 और Redmi बड्स 5 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था। डिस्प्ले, क्वालिटी पर ध्यान देने के साथ, रेडमी बुक 14,16 (2024) लैपटॉप मार्केट में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

परफॉर्मेंस
RedmiBook 14,16 2024 रेडमी बुक मॉडल पावरफुल 13th जनरेश के इंटेल कोर i5-13500H चिपसेट पर बेस्ड हैं। Intel Iris Xe ग्राफिक्स के साथ, यूजर्स बिना रुकावट के मल्टीटास्किंग, ग्राफिक्स रेंडरिंग से साथ कंप्यूटिंग अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं।
RedmiBook 14 (2024) में 300 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ 14-इंच 2.8K डिस्प्ले दिया गया है, जबकि RedmiBook 16 (2024) में 120Hz रिफ्रेस रेट और ज्यादा ब्राइटनेस के साथ 16-इंच 2.5K स्क्रीन दी गई है। दोनों डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और ये डॉल्बी विजन को सपोर्ट करते हैं, जो ओरिजनल कलर और टॉप विजुअल प्रोवाइट करता है।
लैपटॉप में 16GB तक LPDDR5 रैम मिलता है। यूजर्स ज्यादा स्टोरेज ऑप्शनो से भी लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 1TB तक PCIe 4.0 SSD स्टोरेज की पेशकश की गई कॉन्फिगरेशन है। रेडमी बुक 2024 मॉडल विंडोज 11 के साथ पहले से इंस्टॉल आते हैं।
चार्जिंग और कनेक्टिविटी
दोनों लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड फीचर है, वहीं पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर की तरह काम करती है। 1080p वेबकैम, एक क्वाड माइक्रोफोन सेटअप और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल 2W स्पीकर से लैस है।
RedmiBook 14 (2024) 56Wh बैटरी से लैस है, जबकि बड़ी RedmiBook 16 (2024) 72Wh बैटरी से लैस है। दोनों लैपटॉप 100W GaN फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शनो की बात करें तो ब्लूटूथ v5.2, वाई-फाई 6 और एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है। RedmiBook 14 2024 पहले से ही आधिकारिक Xiaomi वेबसाइट के जरीए से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जबकि RedmiBook 16 2024 की बिक्री 1 दिसंबर से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications







