Home
Gadgets

Reliance Jio जल्द ही भारत में 15,000 रुपये में 'Cloud Laptop' करेगा लॉन्च

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक , Reliance Jio जल्द ही एक किफायती "cloud laptop" लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। कंपनी कथित तौर पर अपकमिंग डिवाइस के लिए HP, Acer, और Lenovo लैपटॉप निर्माताओं के साथ काम कर रही है।

Reliance Jio भारत में15,000 रुपये में 'Cloud Laptop' करने जा रहा लॉन्च

Jio Laptop: Chromebook के समान होगा, जो क्लाउड स्टोरेज के साथ ChromeOS पर चलता है, और इसके लिए फास्ट चिपसेट या बड़े स्टोरेज स्पेस की जरुरत नहीं होती है, लेकिन इस अर्थ में अलग है कि सब कुछ क्लाउड पर संग्रहीत किया जाएगा। Jio का प्लान आने वाले महीनों में इस डिवाइस को बाजार में लॉन्च करने की है।

जियो क्लाउड लैपटॉप कैसे करेगा काम?

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक , यह अनिवार्य रूप से एक "dumb terminal" होगा, जिसमें ज्यादातर काम जियो क्लाउड पर किए जाएंगे। इसका मतलब लैपटॉप के प्रोसेसिंग और स्टोरेज कार्य होंगे जो क्लाउड पर काम करेंगे। ऐसा करने से हार्डवेयर पर कम खर्च के साथ लैपटॉप की कीमत भी कम हो जाती है।

जियो के एक अधिकारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि इस क्लाउड लैपटॉप के पीछे जियो का विचार ग्राहकों को कम लागत वाला ऑप्शन प्रोवाइट करना है। अधिकारी ने "मेमोरी, प्रोसेसिंग पावर, चिपसेट" जैसे सभी हार्डवेयर के पीछे की लागत कम हो जाएगी। कीमत के मामले में, Jio क्लाउड लैपटॉप की कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई गई है।

हम बहुत सारे क्लाउड स्टोरेज के बारे में बात कर रहे हैं और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के बारे में भी। Jio ने मासिक क्लाउड सब्सक्रिप्शन देने का प्लान बनाया है लेकिन इसकी कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। यहां तक ​​कि यह अन्य उपयोगकर्ताओं को Jio लैपटॉप खरीदे बिना क्लाउड स्टोरेज तक पहुंच प्रोवाइट करने का प्लान बना रहा है।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसका लॉन्च आने वाले महीनों में होगा लेकिन अभी तक इसकी कोई लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। अभी के लिए, Jio अपने क्लाउड लैपटॉप के लिए HP Chromebook पर परीक्षण कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio is planning to launch an affordable "cloud laptop" soon. The company is reportedly working with laptop makers HP, Acer, and Lenovo for the upcoming device.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X