Home
Gadgets

Samsung की 65 इंच डिस्प्ले वाली 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च, इसके फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश, जानें की

Samsung की 65 इंच डिस्प्ले वाली 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च, जानें खासियत

Samsung ने अपनी नई स्मार्ट टीवी Crystal 4K iSmart UHD TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले स्क्रीन साइज को शामिल किया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को 4K रेजोल्यूशन के साथ ही HDR10+ डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स से लैस किया है। सबसे खास बात यह है कि, इस स्मार्ट टीवी के फ्रंट वेब कैमरा से यूजर्स को वीडियो कॉलिंग करने की भी सुविधा मिल रही है। इस नए स्मार्ट टीवी में लाइट के लिए बिल्ट-इन IoT हब और IoT-इनेबल्ड सेंसर भी दिया गया है, जो ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करने में सक्षम हैं। तो आइए आपको इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV 2023 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

लेटेस्ट Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV 2023 में आईस्मार्ट यूएचडी टीवी बिल्ट-इन आईओटी-हब और आईओटी सेंसर शामिल किया गया है। जिसकी मदद से यह टीवी अपने आप ब्राइटनेस एडजस्टमेंट कर सकती है। इसके अलावा स्लिमफिट कैमरा दिया गया है, जिससे आप वीडियो कॉलिंग और वेब कॉन्फ्रेंस आसानी से कर सकते हैं। । कंपनी ने टीवी में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच 4K डिस्प्ले दिया है, जो 3,840 x 2,160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ रहे हैं। इस टीवी के डिस्प्ले HDR, HDR10+, HLG, Pur Color, ब्राइटनेस डिटेक्शन और मोशन एक्सीलेरेटर का सपोर्ट करते हैं। Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV को स्लिम लुक और बेजेल लेस डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इस टीवी में दमदार साउंड के लिए Q-Symphony, OTS Lite, एडेप्टिव साउंड टेक्नोलॉजी और डायनेमिक ऑडियो आउटपुट को शामिल किया गया है। जिससे आपको क्लियर साउंड मिलेगा। वहीं अगर आप इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी की बात करते हैं तो आपको इसमें एक डिजिटल ऑडियो आउट पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, HDMI पोर्ट, RF In, ब्लूटूथ v5.2 और वाई-फाई का सपोर्ट मिल रहा है। आपको बता दें, Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV 2023 रेंज क्रिस्टल टेक्नोलॉजी पर काम करती है।

Samsung की 65 इंच डिस्प्ले वाली 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च, जानें खासियत

कीमत

सैमसंग क्रिस्टल 4k आईस्मार्ट यूएचडी टीवी के 43-इंच स्क्रीन साइज की कीमत भारत में 33,990 रुपये तय की गई है। वहीं 65-इंच वाले स्क्रीन साइज की कीमत 71,990 रुपये रखा गया है। अगर आप भी इस टीवी को लेने का सोच रहे हैं तो इसे आप सैमसंग ई-स्टोर , अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। जहां पर इन्हें उपलब्ध करा दिया गया है।

इतने चैनलों का मिलेगा सपोर्ट

क्रिस्टल 4K आईस्मार्ट यूएचडी टीवी को टिजेन ओएस से लैस किया गया है। सैमसंग के इस टीवी में यूजर्स को 100 चैनलों का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गेमिंग के दौरान तेज फ्रेम ट्रांजिशन और लो लेटेंसी प्रदान करने के लिए इसमें ऑटो गेम मोड और मोशन एक्ससेलरेटर की भी सुविधा आपको इस टीवी में मिल रही है। इसके अलावा इस लेटेस्ट टीवी में क्यू-सिम्फनी, ओटीएस लाइट और अडाप्टिव जैसे साउंड टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched its new Smart TV Crystal 4K iSmart UHD TV in India. It includes 43 inch, 50 inch, 55 inch and 65 inch display screen sizes. The company has equipped this latest smart TV with powerful features like 4K resolution as well as HDR10+ display. The most important thing is that users are also getting the facility of video calling from the front web camera of this smart TV. This new smart TV also has a built-in IoT hub and IoT-enabled sensor for lights, which are capable of automatically adjusting brightness.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X