Samsung का यह धांसू फोन मात्र 25 रुपये रोजाना की EMI पर उपलब्ध , यहां जानें ऑफर डिटेल
Samsung Galaxy A14 5G Price: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। जिसके तहत सभी ई-कॉमर्स साइट अपने-अपने ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। ऐसे में आज हम आपको Samsung Galaxy A14 5G पर मिलने वाले जबरदस्त डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ग्राहक 25 रुपये रोजाना की EMI पर खरीद सकते हैं। तो आइए सैमसंग गैलेक्सी के इस फोन पर मिल रहे ऑफर से लेकर इसकी कीमत और फीचर्स तक के बारे में आगे जानते हैं।
Samsung Galaxy A14 5G पर ऑफर और बैंक ऑफर
वैसे तो सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी की कीमत 20,999 रुपये है। जिसे आप हजारों की बचत के साथ मात्र 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को इस फोन पर 24 महीने की EMI ऑफर का भी लाभ मिल रहा है, जिसमें 751 रुपये की मंथली और 25 रुपये रोजाना पर इसे खरीदा जा सकता है। वहीं बैंक ऑफर्स की बात करें तो अगर ग्राहक HDFC बैंक के कार्ड से इसकी खरीदारी करता है, तो उसे 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं Shop App पर 2000 रुपये के वेलकम बेनिफिट भी इस फोन पर मिल रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो वह 10 प्रतिशत तक के कैशबैक का भी लाभ ले सकेगा। आपको बता दें Samsung Galaxy के इस फोन पर कई दूसरे बैंक ऑफर्स का भी लाभ उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A14 के फीचर्स
Samsung Galaxy A14 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें Exynos 850 प्रोसेसर शामिल किया गया है। जो 4 जीबी तक की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ आ रहा है। इस फोन को ONE UI 5 पर आधारित लेटेस्ट Android 13 से लैस किया गया है। इसेक साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि, इस फोन में 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स और 2 साल के OS अपग्रेड्स मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा भी शामिल है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications




