Samsung ने नया लैपटॉप किया लॉन्च,कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर्स, इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत
Samsung New Laptop: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए अपना एक और नया लैपटॉप लॉन्च किया है। जिसे Samsung Galaxy Book 3 Go 5G के नाम से जाना जाएगा। फिलहाल कंपनी ने अपने इस नए डिवाइस को साउथ कोरियन में ही लॉन्च किया है। सैमसंग का यह लैपटॉप गैलक्सी बुक 2 गो की जगह लेगा। इसमें ब्रांड ने स्नैपड्रैगन 7C+ जेन 3 चिपसेट शामिल किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट लैपटॉप Windows 11 OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होगा। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर खूबियों तक से रूबरू करवाते हैं।

Samsung Galaxy Book 3 Go 5G की कीमत
सैमसंग ने अपने इस लैपटॉप के 4GB रैम और 128B स्टोरेज मॉडल की कीमत 557,700 KRW (लगभग 35,888 रुपये) तय किया है। वर्तमान में कंपनी ने अपने इस लैपटॉप को सिंगल कलर सिल्वर में उपलब्ध कराया है। इसकी बिक्री अगले महीने 2 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू कर दी जाएगी।
Samsung Galaxy Book 3 Go 5G के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 गो जी लैपटॉप में कंपनी ने एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ 14 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया है। ब्रांड ने फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए 5जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ इसे पेश किया है। सैमसंग के इस लैपटॉप में यूजर्स को 720p वेबकैम भी मिल रहा है। वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो इस नए लैपटॉप में आपको क्विक शेयर, बड्स ऑटो अविच, सेकंड स्क्रीन और मल्टी कंट्रोल मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5.1, यूएसबी टाइप-सी (2), यूएसबी टाइप-ए (1), माइक्रो एसडी, हेडफोन / माइक्रोफोन , वाई-फाई 6ई, 802.11 एएक्स 2×2 इसमे मिल रहा है। इसके अलावा इसमें डुअल 1.5W स्टेरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
Samsung Galaxy Book 3 Go 5G की बैटरी
गैलेक्सी बुक 3 गो 5जी में 42.3Whr बैटरी यूनिट 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया गया है। जो 30 मिनट की चार्जिंग में यूजर को 8 घंटे की बैटरी लाइफ देगी। इसका वजन 1.43 किलोग्राम है।
अगले महीने Galaxy S24 सीरीज होगा लॉन्च
सैमसंग अगले महीने यानि क, जनवरी में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रहा है। अमेरिका और कनाडा में इन फोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा। वहीं अन्य बाजारों में सैमसंग का ही एक्सिनॉस (Exynos) प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एस24 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिनके अनुसार फोन एम्बर येलो, कोबाल्ट वायलेट, मार्बल ग्रे और ओनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है, कि फोन के डिजाइन को बरकरार रखा जाएगा। यह सीरीज ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








