Home
Gadgets

Samsung गैलेक्सी बुक 3 अल्ट्रा लैपटॉप अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, जाने कीमत

Samsung गैलेक्सी बुक 3 अल्ट्रा लैपटॉप भारत में मौजूद,जाने कीमत

Samsung ने गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा को 14 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है। गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा सैमसंग डॉट कॉम और भारत के सभी रिटेल स्टोर पर 15 मार्च से उपलब्ध होगा। गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा की कीमत 2, 81,990 रुपये है। गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा की खरीदारी पर कस्टमर 10,000 रुपये के बैंक कैशबैक पा सकते हैं। कस्टमर 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा , स्पेशल प्री-बुक ऑफर्स के तहत, गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा की खरीद पर कस्टमर 50,099 रुपये का एम8 स्मार्ट मॉनिटर केवल 1,999 रुपये की रियायती कीमत पर पा सकते हैं।

मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी और अल्ट्रा-हाई परफॉर्मेंस

Samsung ने बताया कि अल्ट्रा का मतलब बड़ा, बोल्ड और सबसे बेस्ट होता है। यही कारण है कि हम अपने पीसी लाइनअप में अल्ट्रा हेरिटेज लाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं, जो यूजर्स की मांग के मुताबिक मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी और अल्ट्रा-हाई परफॉर्मेंस प्रोवाइट करता है। "गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा अल्ट्रा-हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप के लिए मार्केट की उम्मीदों पर खरा उतरता है, खासतौर पर गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन में इंटरेस्ट रखने वाले यूजर्स के लिए जिन्हें दमदार परफॉर्मेंस की जरूरत होती है।

Samsung गैलेक्सी बुक 3 अल्ट्रा लैपटॉप भारत में मौजूद,जाने कीमत

गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा काफी पतला और हल्का

गैलेक्सी बुक लाइन-अप में पहले अल्ट्रा वर्जन के लिए, गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा लेटेस्ट 13th जनरेशन इंटेल कोर आई9 प्रोसेसर के साथ अपग्रेडेड सीपीयू और जीपीयू के साथ-साथ एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 4070 लैपटॉप जीपीयू से लैस है। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3K (2880×1800) डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा काफी पतला और हल्का है, जिसका वजन 1.79 किलोग्राम है और इसकी मोटाई केवल 16.5 मिमी है।

इनबिल्ट एंटरटेनमेंट हब फीचर के साथ गेमिंग मॉनिटर को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है

इस बीच, सैमसंग ने भारतीय यूजर्स के लिए ओडिसी गेमिंग मॉनिटर की लेटेस्ट रेंज को लॉन्च किया है। Odyssey OLED G8, Odyssey G7, और G7 Neo, Odyssey गेमिंग मॉनिटर सीरीज हैं, जिनमें Neo Quantum प्रोसेसर, HDR ट्रू ब्लैक 400, स्मार्ट एंटरटेनमेंट और AMD FreeSync प्रीमियम प्रो जैसी फीचर दी गई हैं। गेमिंग मॉनिटर की नई रेंज अपने स्मार्ट एंटरटेनमेंट फीचर के साथ एक ही स्क्रीन पर अगले लेवल के गेमिंग के साथ-साथ मनोरंजन की पेशकश करता है। इनबिल्ट एंटरटेनमेंट हब फीचर के साथ यूजर्स महज एक क्लिक के साथ गेमिंग मॉनिटर को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has made the Galaxy Book 3 Ultra available for pre-order from February 14. Galaxy Book3 Ultra will be available on samsung.com and across retail stores in India starting March 15. The price of Galaxy Book 3 Ultra is Rs 2, 81,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X