Home
Gadgets

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, यहां जानें डिटेल

Samsung Galaxy Book 4 Price: Samsung जल्द ही अपने नए Galaxy Book 4 लैपटॉप लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। लेकिन इस आगामी लैपटॉप के लॉन्च से पहले ही कोरियन वेबसाइट पर इसकी कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक जानकारी सामने आ गई है। जिसके अनुसार कंपनी अपने इस अपकमिंग लैपटॉप को 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ 3K AMOLED टच स्क्रीन देगा। इसके साथ ही यूजर्स को इन लैपटॉप में Galaxy Buds 2 Pro से कनेक्ट करने के लिए ऑटो स्विच ऑप्शन भी दिया जा रहा है। तो चलिए आपको आगे सैमसंग के इन अपकमिंग लैपटॉप डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 सीरीज की कीमत की बात करें तो Galaxy Book 4 Pro की शुरुआती कीमत 1.88 मिलियन वॉन यानि कि,( करीब 1,20,991 रुपये) होगी। Galaxy Book 4 Pro 360 की कीमत 2.59 मिलियन वॉन यानि (करीब 1,66,821 रुपये) शुरूआती कीमत होगी और Galaxy Book 4 Ultra की कीमत 3.36 मिलियन वॉन यानि (करीब 2,16,401 रुपये) से शुरुआती कीमत हो सकती है। फिलहाल इसके ग्लोबली लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

Samsung अफने Book 4 सीरीज के तहत तीन नए मॉडल को पेश करेगा। जिसमें Samsung Galaxy Book 4 Pro, Galaxy Book 4 Pro 360 और Samsung Galaxy Book 4 Ultra मॉडल शामिल हैं। कंपनी अपने इस अपकमिंग लैपटॉप के सभी मॉडल को 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ 3K AMOLED टचस्क्रीन के साथ लाएगी। वहीं गैलेक्सी Book 4 Pro 360 और Ultra मॉडल को 16 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। बता दें, Pro मॉडल में ग्राहकों को 14 और 16 इंच दोनों ऑप्शन मिलेंगे।

सैमसंग ये नोटबुक Intel कोर अल्ट्रा प्रोसेसर पर रन होंगे। इसमें AI-संबंधित टास्क के लिए अलग से न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) शामिल किया हैं। Samsung अपने इकोसिस्टम को और बेहतर करने के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स, जैसे क्रॉस-डिवाइस वीडियो एडिटिंग और फोटो रीमास्टरिंग फीचर भी इसमें शामिल कर रहा है। इसके अलावा इसमें एक स्विच ऑप्शन भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स फोन के साथ Galaxy Buds 2 Pro को भी इससे कनेक्ट कर सकेंगे। इस नोटबुक में यूजर्स को फोन को Galaxy Buds 2 Pro से कनेक्ट करने के लिए ऑटो स्विच ऑप्शन भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Samsung Galaxy Book 4 laptop, information about its price and specifications has been revealed. According to which the company will give its upcoming laptop a 3K AMOLED touch screen with 120Hz refresh rate and anti-glare coating.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X