Samsung Galaxy Book 4 सीरीज इस दिन हो सकता है लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
Samsung Galaxy Book 4: सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 सीरीज पर से जल्द ही पर्दा उठ सकता है। जिसे कंपनी इस साल फरवरी में लॉन्च किए गए Galaxy Book 3 के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगी। इस सीरीज के तहत Galaxy Book 4 360, Galaxy Book 4 360 Pro, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Ultra को एक साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इन दिन हो सकती है एंट्री
एक रिपोर्ट की मानें तो इस आगामी सीरीज Galaxy Book 4 को अगले हफ्ते यानि कि, 15 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग सीरीज के लैपटॉप को नए Intel Core Ultra चिपसेट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। अभी कुछ दिनों पहले ही इस सीरीज के लैपटॉप का डिजाइन भी लीक हुआ था। नए Intel Core Ultra चिपसेट में न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स या NPU हो सकता है, जिसके ऑफलाइन AI फंक्शंस को सपोर्ट करने का दावा किया गया है। अगर इ चिपसेट के साथ इस सीरीज को लाय जाएगा तो सैमसंग इन चिपसेट का इस्तेमाल करने वाली शुरुआती कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। आपको बता दें, इसकी मदद से फोटो और वीडियो की एडिटिंग करने में भी यूजर को काफी मदद मिलेगी।
Galaxy Book 4 सीरीज कीमत
इन दोनों बेस मॉडल्स की कीमत 1,000 डॉलर से कम तय की जा सकती है। वहीं Pro मॉडल्स का दाम 2,000 डॉलर से कम हो सकता है।
Galaxy Book 4 सीरीज संभावित स्पेसिफिकेशंस
एक अन्य लीक में Galaxy Book 4 सीरीज के खास स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई थी। जिसके अनुसार इस सीरीज के बेस मॉडल Galaxy Book 4 में 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसे Intel Core Ultra 5 120U 8 GB के LPDDR4x रैम के साथ लाया जा सकता है।
Galaxy Book 4 360 को कंपनी फुल रेंज हिंज और S पेन के साथ पेश कर सकती है। इसमें LPDDR5 RAM दिए जाने की संभावना है। Galaxy Book 4 Pro में 14 इंच का डिस्प्ले 2,880 x 1,800 पिक्सल के रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री हिंज और S पेन सपोर्ट मिल सकता है। Galaxy Book 4 Pro इस सीरीज के दोनों Pro मॉडल्स में यूजर्स को Intel Core Ultra 7 155U चिपसेट 16 GB के LPDDR5x RAM मिलने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








