Home
Gadgets

Samsung Galaxy Book2 Go और Galaxy Book2 Go 5G लॉन्च से पहले ऑफिशियल सपोर्ट पेज पर लाइव

Samsung Galaxy के दो नोटबुक जल्द होंगे लॉन्च, विंडोज 11 को करेंगे बूट

Samsung ने जून 2021 में Samsung Galaxy Book Go और Galaxy Book Go 5G नोटबुक लॉन्च किया गया था। अब ऐसा लगता है कि ब्रांड बुक गो सीरीज के डिवाइसेज के उत्तराधिकारी पर काम कर रहा है। हमने Samsung Galaxy Book 2 Go और Samsung Galaxy Book 2 Go 5G को ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। गैलेक्सी बुक2 गो सीरीज ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग के साथ, हमने ब्रांड की वेबसाइट पर अपकमिंग गैलेक्सी नोटबुक के सपोर्ट पेज भी देखे हैं।

दोनो डिवाइस जल्द हो सकते हैं लॉन्च

पिछले साल की गैलेक्सी बुक गो सीरीज की तरह, अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी बुक2 गो सीरीज के डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर बेस्ड होंगे। गैलेक्सी बुक गो सीरीज के लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सी जेन 2 प्रोसेसर पर चलता हैं। ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मौजूदगी जल्द लॉन्च की ओर इशारा करती है। आइए डिटेल्स पर करीब से नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy Book2 Go और Book2 Go 5G विंडोज 11 को करेंगे बूट

Samsung Galaxy के दो नोटबुक जल्द होंगे लॉन्च, विंडोज 11 को करेंगे बूट

अपकमिंग Samsung Galaxy Book2 Go और Book2 Go 5G ने मॉडल नंबर NP340XNA और NP345XNA के साथ ब्लूटूथ SIG डेटाबेस पर मौजूदगी दर्ज कराई है। लिस्टिंग से गैलेक्सी बुक2 गो डुओ पर ब्लूटूथ 5.2 के लिए सपोर्ट का पता चलता है। पिछले साल की सैमसंग गैलेक्सी बुक गो सीरीज की तरह ही, आने वाले सैमसंग नोटबुक्स विंडोज 11 को बूट कर सकते हैं। गैलेक्सी बुक2 गो सीरीज़ के नोटबुक्स क्वालकॉम फास्टकनेक्ट 6700 को भी सपोर्ट करेंगे जो वाई-फाई 6ई सपोर्ट लाएगा।

Samsung Galaxy Book 2 Go और Book2 Go 5G का मॉडल नंबर

Samsung Galaxy Book 2 Go ब्रांड की यूके सपोर्ट वेबसाइट पर मॉडल नंबर NP340XNA-KA1UK के साथ दिखाई दिया है। वहीं, Book2 Go 5G वेरिएंट को मॉडल नंबर NP345XNA-KA1UK के साथ ब्रांड की यूके सपोर्ट वेबसाइट पर भी देखा गया है । अभी तक, गैलेक्सी बुक2 गो सीरीज नोटबुक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हालाँकि, हम आने वाले हफ्तों में इन डिवाइसेज के बारे में और जानने की उम्मीद कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The upcoming Samsung Galaxy Book2 Go and Book2 Go 5G have made an appearance on the Bluetooth SIG database with model numbers NP340XNA and NP345XNA. The listing reveals support for Bluetooth 5.2 on the Galaxy Book2 Go Duo. Similar to last year's Samsung Galaxy Book Go series, the upcoming Samsung notebooks may boot Windows 11.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X