Home
Gadgets

Samsung ने नया Smartwatch किया लॉन्च, 13 दिनों तक बैटरी बैकअप के साथ मिलेंगे ये फीचर्स, जानें कीमत

Samsung अपने ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन्स के साथ अन्य गैजेट्स भी लॉन्च करता रहता है। कंपनी ने इसी कड़ी में आज Samsung Galaxy Fit 3 स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है।

सैमसंग का यह लेटेस्ट वॉच 2020 में लाए गए Galaxy Fit 2 का अपग्रेड वर्जन है। इसमें यूजर्स को 13 दिनों तक की बैटरी बैकअप के साथ कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। तो चलिए आपको Samsung Galaxy Fit 3 वॉच के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, कीमत से लेकर उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung ने 13 दिनों तक बैटरी बैकअप के साथ नया Smartwatch किया लॉन्च

Samsung Galaxy Fit 3 की कीमत: Samsung के इस नए स्मार्टवॉच में आपको फिटनेस ट्रैकर फीचर्स के साथ एक बड़ी डिस्प्ले और बैटरी मिल रही है, जिसे 13 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Samsung Galaxy Fit 3 की उपलब्धता: Samsung Galaxy Fit 3 को फिलहाल साउथ अमेरिका, यूरोप, एशिया और सेंट्रल अमेरिका जैसे बाजारों में उपलब्ध कराया गया है। इस वॉच की बिक्री 23 फरवरी को शुरू होगी। इस डिवाइस को ग्राहक सिल्वर, पिंक गोल्ड और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Samsung ने 13 दिनों तक बैटरी बैकअप के साथ नया Smartwatch किया लॉन्च

Samsung Galaxy Fit 3 के स्पेसिफिकेशंस: Samsung Galaxy Fit 3 में कंपनी ने 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है। यह Galaxy Fit 3 वॉच हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रेस लेवल और एक्सरसाइज को ट्रैकिंग फीचर के साथ आ रहा है।

इस वॉच को 100+ वॉच फेस सपोर्ट के साथ लाया गया है। फिलहाल, सैमसंग ने इस डिवाइस की बैटरी साइज का खुलासा नहीं किया है, हालांकि, इस बात का खुलासा हो चका है कि, यह फुल चार्ज में 13 दिनों तक इस्तेमाल हो सकेगा।

Galaxy Fit 3 वॉच में रिमोट कैमरा, फाइंड माई फोन, इमरजेंसी एसओएस, फॉल डिटेक्शन, डू नॉट डिस्टर्ब मोड और स्लीप मोड जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही यह IP68 और 5ATM-रेटेड डस्ट और पानी से सुरक्षा ऑफर करता है।

बता दें, यह वॉच वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट नहीं करता है, इसलिए कंपनी ने इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर नहीं दिए हैं। यह सिलिकॉन स्ट्रैप से लैस एल्यूमीनियम चेसिस के साथ आ रहा है।

आपको बता दें, ट्रैक किए गए डाटा को यूजर Samsung Health ऐप के जरिए लिंक फोन पर देख सकते हैं। इसमें GPS कनेक्टिविटी नहीं है, लेकिन यह एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर से लैस किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Fit 3 watch supports 100+ watch faces. This watch will give battery backup of up to 13 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X