Home
Gadgets

Samsung Galaxy Fit3 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 5 हजार से कम, जानिए ऑफर व उपलब्धता

Samsung Galaxy Fit3 Price: Samsung ने अपने लेटेस्ट Galaxy Fit3 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत पर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे हाल ही में साउथ अमेरिका, यूरोप, एशिया और सेंट्रल अमेरिका में लॉन्‍च किया था। वहीं अब इस वॉच को भरत में भी उपलब्ध करा दिया गया है।

यह वॉच Galaxy Fit 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। जिसे साल 2020 में लाया गया था। सैमसंग अपने गैलक्सी फिट3 में एक बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दे रहा है। इसमें शामिल बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे सिंगल चार्ज में ग्राहक 13 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

 Samsung Galaxy Fit3 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 5 हजार से कम

अगर आप भी इस वक्त नया स्मार्टफोन लेने क प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 5,000 रुपये तक का है, तो ये सैमसंग की स्मार्टवॉच आपके लिए बेस्ट ऑप्‍शन हो सकता है। तो चलिए आगे इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Fit3 भारत में कीमत: Samsung Galaxy Fit3 की कीमत भारतीय बाजार में 4,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए इस पर 500 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है, जिससे इस वॉच को 4,499 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इसे ग्रे, सिल्‍वर और पिंक गोल्‍ड कलर ऑप्‍शंस में खऱीद सकेंगे। यह Samsung.com समेत तमाम रिटेल स्‍टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध है।

 Samsung Galaxy Fit3 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 5 हजार से कम

Samsung Galaxy Fit 3 की खासियतें: Samsung के लेटेस्ट वॉच Galaxy Fit 3 में आपको 1.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा Galaxy Fit 3 में रिमोट कैमरा, फाइंड माई फोन, इमरजेंसी एसओएस, फॉल डिटेक्शन, डू नॉट डिस्टर्ब मोड और स्लीप मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

हालांकि, यह वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट नहीं करता। धूल और पानी से बचाव के लिए इश वॉच को IP68 रेटिंग मिली है। यह वॉच ट्रैकर 100 से ज्‍यादा वॉच फेस को सपोर्ट करता है।

 Samsung Galaxy Fit3 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 5 हजार से कम

फिलहाल सैमसंग ने ट्रैकर के बैटरी साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि, फुल चार्ज के बाद इसे 13 दिनों तक उपयोग में लिया जा सकता है।

Galaxy Fit 3 अपने यूजर के हार्ट रेट को मॉनिटर करने में सक्षम है। इसमें जीपीएस कनेक्टिविटी नहीं है, लेकिन यह एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर से इसे लैस किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Fit 3 price in India is Rs 4999
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X