Samsung Galaxy Ring से अब सेहत पर नजर रखना हुआ और भी आसान, जानें कीमत व उपलब्धता
सैमसंग ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपनी Galaxy Ring को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ब्रांड ने अपनी इस रिंग को कई शानदार स्मार्ट फीचर्स से लैस किया है।
Samsung Galaxy Ring को खास तौर पर यूजर के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डिजाइन किया गया है, जो देखने में भी काफी स्टाइलिश लुक देता है। फिलहाल इस रिंग को 5 से लेकर 13 तक के नौ अलग-अलग साइज में उपलब्ध कराया गया है। चलिए आगे इसकी कीमत से लेकर उपल्बधता और सभी फीचर्स की डिटेल जानते हैं।

कीमत व उपलब्धता - सैमसंग गैलेक्सी रिंग की बात करें तो इसकी कीमत 38,999 रुपये है। इसे रिंग को ब्रांड ने तीन कलर ऑप्शन टाइटेनियम गोल्ड, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ब्लैक में पेश किया है। ग्राहक इस रिंग को अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया की ऑफिशिय साइट से खरीद सकता है।
इसके अलावा, ग्राहकों को बजाज फाइनेंस और सैमसंग फाइनेंस+ के साथ कुछ सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। आपको बता दें, 18 अक्टूबर से पहले रिंग खरीदने वाले सभी ग्राहकों को 25W ट्रैवल एडॉप्टर भी बिल्कुल फ्री मिलेगा।
Samsung Galaxy Ring की खासियतें- सैमसंग गैलेक्सी रिंग हेल्थ AI से लैस है, जो रियल समय की जानकारी ऑफर करता है, और बिना किसी सब्सक्रिप्शन के सैमसंग हेल्थ में चेक किया जा सकता है।
यह रिंग एडवांस स्लीप मॉनिटर के साथ आती है, जो खर्राटों का विश्लेषण (Analysis), नींद का स्कोर, नींद की देरी, सोते समय हार्ट रेट जैसे अन्य चीजों को रिकॉर्ड करती है। यह नींद, गतिविधि, हार्ट रेट परिवर्तनशीलता के आधार पर यूजर के लिए शारीरिक और मानसिक क्षमता सहित ऊर्जा स्कोर भी दिखाता है।
इसके अलावा इसमें चलने और दौड़ने की ऑटोमैटिक ट्रैकिंग के लिए ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन,रोजाना फिटनेस रिमाइंडर के लिए निष्क्रिय (Inactive) अलर्ट, फ़ोटो कैप्चर करने या अलार्म बंद करने जैसे कार्यों के लिए जेस्चर कंट्रोल और गैलेक्सी स्मार्टफोन का उपयोग करके रिंग का पता लगाने के लिए फाइंड माई रिंग फीचर शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








