टाइटेनियम लुक के साथ लॉन्च हुई Samsung Galaxy Ring, हेल्थ अलर्ट फीचर्स के साथ मिलेंगी कई खूबियां
Samsung Galaxy Ring: Samsung ने आखिरकार अपनी जादुई रिंग यानी की Samsung Galaxy Ring को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आज अपना Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 आयोजित किया है, जिसमें इसने फोल्डेबल फोन के साथ स्मार्टवॉच की भी पेशकश की है।
बता दें कि Samsung Galaxy Ring में कंपनी ने हेल्थ फीचर्स जोड़े हैं। यह रिंग Samsung के नए हेल्थ ऐप Samsung Help के साथ मिलकर यूजर्स की सेहत का पूरा ख्याल रखेगी। इस रिंग की खास बात यह है कि इसकी सर्विस को यूज करने के लिए यूजर्स को किसी भी तरह का सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

Samsung Galaxy Ring की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Ring आज से यानी 10 जुलाई 2024 से चुनिंदा बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने इस रिंग को 399 डॉलर पर लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी ने इस रिंग को Samsung Galaxy Z Fold 6, Samsung Galaxy Z Flip 6, Samsung Galaxy watch Ultra और Samsung Buds 3 सीरीज के साथ लॉन्च किया है।
नई Samsung Galaxy Ring को 24/7 हेल्थ मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जो कि नींद के दौरान भी फिंगर में आराम से पहले जाने पर पर्सनल डिटेल प्रोवाइड करती है।
Samsung Galaxy Ring का डिजाइन
कंपनी का कहना है कि इस रिंग को बहुत ही हल्का बनाया गया है। इसे टाइटेनियम लुक दिया गया है। इसका वजन 2.3 और 3.0 ग्राम है, जो इसे लंबे समय तक पहनने के लिए आरामदायक बनाता है।
Samsung Galaxy Ring कलर ऑप्शन
इस रिंग के कलर की बात करें तो कंपनी ने इसे 3 कलर ऑप्शन टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम में पेश किया है। साथ ही इसके एक साइजिंग टम भी मिलेगी, जो आपको 9 साइज ऑप्शन में से सही फिट खोजने में मदद करेगी।
Samsung Galaxy Ring के स्पेसिफिकेशंस
Samsaung ने Galaxy Ring के सेंसर इनोवेशन का इस्तेमाल करते हुए डिटेल्ड स्लीप एनालिसिस हर्ट रेट अलर्ट और पर्सनलाइज्ड वेलनेस टिप्स दी है। ये रिंग 10 एटीएम वॉटर रेजिस्टेंस का दावा करती है। कहने का मतलब यह है कि Samsaung Galaxy Ring 100 मीटर गहरे पानी में तैरने में भी सक्षम है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस रिंग को चार्ज करने पर यह 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। वायरलेस एयर बड्स की तरह इसमें पोर्टेबल चार्जिंग केस भी दिया गया है।
Samsung Galaxy Ring अन्य खासियत
Samsaung Galaxy Ring को एंड्रॉयड 11.0 या इसके बाद के वर्जन और कम से कम 1.5GB मेमोरी वाले Samsaung Galaxy Smartphone के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी ने इस रिंग को Galaxy AI के साथ भी जोड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications








