Samsung Galaxy Ring की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, मैजिकल रिंग को यहां से करें प्री-बुक
Samsung कंपनी ने कुछ महीनों पहले अपनी मैजिकल रिंग लॉन्च की थी, जिसे यूजर्स की हेल्थ का ख्याल रखने में सक्षम बताया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रिंग का नाम Galaxy Ring है। इस रिंग को कंपनी ने कुछ महीने पहले ही ग्लोबली पेश किया था।
कई देशों में Samsung Galaxy Ring की बिक्री भी शुरू हो चुकी है, लेकिन भारत में इस मैजिकल रिंग को पेश नहीं किया था। हालांकि, भारत में इस रिंग के फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आ चुकी थी। अब खबरें सामने आ रही हैं कि भारतीय यूजर्स भी इस रिंग को खरीद सकते हैं।

अब भारत में भी खरीद सकेंगे Samsung Galaxy Ring
अब भारतीय यूजर्स को भी इस रिंग को खरीदने का मौका मिलने वाला है। बता दें कि दीवाली से पहले सैमसंग कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए तोहफा लेकर आई है। जी हां, इस रिंग को Samsung India ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए पेश कर दिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी आने वाले कुछ दिनों में Samsung Galaxy Ring को बिक्री के लिए पेश कर सकती है।
फिलहाल कंपनी ने इस रिंग की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर कंपनी अपनी इस हेल्थ फीचर्स वाली AI रिंग की भारतीय कीमत का खुलासा करने वाली है।
कैसे कर सकेंगे Samsung Galaxy Ring की प्री-बुकिंग
आप इस रिंग को Samsung India की ऑफिशियल वेबसाइ, Flipkart या फिर चुनिंदा रिटेल स्टोर पर जाकर 1,999 रुपये का टोकन अमाउंट देकर प्री-बुक कर सकते हैं। अगर आप इस रिंग की प्री-बुकिंग करते हैं, तो कंपनी आपके लिए कुछ खास लेकर आई है। इस रिंग की प्री-बुकिंग पर आपको कॉम्पलीमेंट्री के तौर पर वायरलेस चार्जर डुओ मिलेगा, जिसकी प्राइज 4,999 रुपये है।
5 अलग-अलग साइज में आई है रिंग
कंपनी ने इस जादुई रिंग को 5 अलग-अलग साइज में पेश किया है। यूजर्स को इसमें 7.0mm तक की चौड़ाई का ऑप्शन मिल सकेगा। इस रिंग को कंपनी ने काफी हल्का बनाया है। इसका वजन सिर्फ 2.3 ग्राम है। यह रिंग कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आई है, जिसकी मदद से यूजर्स को इसे अपनी उंगलियों में पहनने में आरामदायक महसूस होता है।
Galaxy Ring के फीचर्स
Samsung कंपनी ने इस रिंग में कई खास फीचर्स जोड़े हैं, जो कि Galaxy AI फीचर्स की मदद से काम करते हैं। इस रिंग में यूजर्स एडवांस हेल्थ फीचर्स और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स भी शामिल हैं, जिसकी मदद से हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और एक्टिविटी ट्रैकिंग मिल रहे हैं।
यह रिंग IP68 वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आती है। यानी की इस रिंग को आप पानी में पहनकर भी यूज कर सकते हैं। यह रिंग पानी में खराब नहीं होगी। साथ ही इस रिंग में 10ATM फीचर भी मिल रहा है, जो कि 100 मीटर गहरे पानी में जाने के बाद भी खराब नहीं होगी।
9 भाषाओं को सपोर्ट करेगी रिंग
सैमसंग की रिंग 9 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करेगी, जिससे इसका इस्तेमाल करना और भी आसान होगा। बात करें इस रिंग की बैटरी की तो यह 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है। यह रिंग दिन और रात अच्छे से काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications








