Home
Gadgets

Samsung Galaxy SmartTag2 बेहतर बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Samsung Galaxy SmartTag 2 का इस महीने की शुरुआत में गै Galaxy S23 FE और Galaxy Tab S9 FE सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था। यह स्मार्ट डिवाइस अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे दो कलर ऑप्शनो में पेश किया गया है और पिछले गैलेक्सी स्मार्टटैग की तुलना में कुछ अपग्रेड के साथ पेश किया गया है, जो 2021 में जारी किया गया था। ये डिवाइस यूजर्स को अपने सामान कीमती सामान, चाबियाँ का ट्रैक रखने में मदद करते हैं। गैलेक्सी स्मार्टटैग 2 न केवल फंक्शनालिटी के साथ आता है।

Samsung Galaxy SmartTag2 बेहतर बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy SmartTag 2 की भारत में कीमत

ब्लैक और वॉइट कलर ऑप्शनो में पेश किए गए गैलेक्सी स्मार्टटैग 2 की भारत में कीमत 2,799 रुपये है। यह देश में आधिकारिक सैमसंग ऑनलाइन स्टोर, अमेजन और ऑफलाइन सैमसंग रिटेल स्टोर के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Galaxy SmartTag 2 स्पेसिफिकेशन

11 अक्टूबर को ग्लोबल लेबल पर लॉन्च किया गया गैलेक्सी स्मार्टटैग 2 एक नए रिंग जैसे आकार में आता है। Apple के AirTag की तरह इस ट्रैकिंग डिवाइस का यूज आपकी मूल्यवान वस्तुओं या यहां तक ​​कि आपके पालतू जानवरों पर नजर रखने के लिए किया जा सकता है। टेक्स्ट मैसेज की सहायता से, यूजर्स नए लॉस्ट मोड फीचर का यूज करके अपने कॉटेक्ट डिटेल दर्ज कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति गलत टैग, वस्तु या पालतू जानवर मिलने पर मालिक का डिटेल प्राप्त करने के लिए गैलेक्सी स्मार्टटैग 2 को स्कैन कर सकते हैं। सैमसंग के मुताबिक, वेब ब्राउजर और एनएफसी रीडर वाला कोई भी मोबाइल डिवाइस इस सर्विस का यूज कर सकता है।

कंपनी ने आसान डायरेक्शन ट्रैकर कंफर्म करते हुए स्मार्टटैग 2 के साथ कंपास व्यू फीचर को भी अपडेट किया है। कोई भी गैलेक्सी स्मार्टफोन जो UWB को सपोर्ट करता है, इस फीचर तक पहुंच सकता है। सैमसंग के स्मार्टथिंग्स फाइंड ऐप को भी बेहतर बनाया गया है। यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन पर ऐप में एक शॉर्टकट जोड़ सकते हैं। इसमें एक बेहतर यूआई और एक मैप इमेज शामिल है जो पूरी स्क्रीन को भरता है।

गैलेक्सी स्मार्टटैग 2 पावर-सेविंग मोड में 700 दिनों तक और नियमित मोड में 500 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। पहले के गैलेक्सी स्मार्टटैग मॉडल की तुलना में, यह दोगुनी बैटरी लाइफ प्रोवाइट करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमे IP67 रेटिंग है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Galaxy SmartTag 2 claims to offer a battery life of up to 700 days in power-saving mode and 500 days in regular mode. Compared to earlier Galaxy SmartTag models, it offers double the battery life.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X