Samsung Galaxy Tab A9 इस गीकबेंच पर आया नजर, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपनी नई Galaxy Tab A9 सीरीज के टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस लाइनअप में कंपनी Galaxy Tab A9 और Galaxy Tab A9+ को एक साथ पेश कर सकता है। अभी कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले ही गैलेक्सी टैब ए9 सीरीज के बेस मॉडल Samsung Galaxy Tab A9 को BIS गीकबेंच पर देखा गया है। जिससे इसके स्पेक्स की जानकारी सामने आई है। तो चलिए आपको इसके डिटेल्स बताते हैं।
A9 की गीकबेंच पर लिस्टिंग
सैमसंग का यह अपकमिंग मिड रेंज टैबलेट गीकबेंच पर नजर आया है। जिसकी लिस्टिंग से इस बात का खुलासा हुआ है कि, Galaxy Tab A9 को एक सीपीयू से लैस किया जा सकता है, जिसमें 6 कोर होंगे। इसके प्रोसेसर को Mali-G57 MC2 GPU जीपीयू के साथ भी लिंक किया गया है। यह टैबलेट MediaTek Helio G99 SoC पर बेस्ड होगा। इसके अलावा यह नया टैबलेट एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें स्टोरेज की बात करें तो 4GB रैम दिया जा सकता है। बेंचमार्क के अनुसार टैबलेट को सिंगल कोर टेस्ट में 735 प्वाइंट मिले हैं। वहीं दूसरी ओर मल्टी कोर में 1,766 प्वाइंट स्कोर हासिल किए हैं। वहीं इसके पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि , इस टैबलेट को Helio G99 चिपसेट से लैस किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab A9 को पावर देने के लिए इसमें 5,100mAh बैटरी दी जा सकती है। जो 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस टैबलेट को हाल ही में SM-X110मॉडल नंबर के साथ TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। सर्टिफिकेशन से इसके जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज
इससे पहले कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया है। जिसके तहत Samsung Galaxy Tab S9 , S9 Plus और S9 Plus Ultra को पेश किया गया है। इस सीरीज की
शुरूआती कीमत 65,553 रुपये से लेकर 98,371 रुपये तक है। Samsung Galaxy Tab के बेस मॉडल में 11-इंच , S9+ में 12.4-इंच AMOLED डिस्प्ले और टैब एस9 अल्ट्रा में 14.6 इंच की डिस्प्ले दिया गया है। तीनों टैबलेट 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।टैब के बेस मॉडल में सिंगल कैमरा फ्रंट और बैक में दिया गया है इसमें रियर पैनल पर 13MP का कैमरा और फ्रंट में 12MP का कैमरा है। वहीं S9 प्लस में रियर पैनल में 12+12MP के दो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके टॉप मॉडल में 13+8MP के दो कैमरा रियर पैनल में और फ्रंट में 12+12MP के दो कैमरा मिल रहा है।बेस मॉडल को 8,400mAh की बैटरी, S9 प्लस को 10,090mAh की बैटरी और टॉप मॉडल को 11,200mAh की बैटरी से लैस किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications