Home
Gadgets

Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज और Galaxy Buds 3 FE लॉन्च: प्रीमियम फीचर्स बदलेंगे डिजिटल एक्सपीरियंस

Samsung Galaxy Tab S11 Series Launch: टेक्नोलॉजी की दुनिया में सैमसंग ने एक बार फिर से धमाका कर दिया है। कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Galaxy Tab S11 सीरीज और Galaxy Buds 3 FE पेश कर दिए हैं। इसके साथ ही Galaxy S25 FE स्मार्टफोन भी लॉन्च किया गया है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार टैब सीरीज और बड्स को ऐसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जो न केवल स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स बल्कि क्रिएटर्स और एंटरटेनमेंट लवर्स को भी नए अनुभव देंगे। यहां हम आपको इन डिवाइस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Samsung Galaxy Tab S11 और  Galaxy Tab S11 Ultra लॉन्च; चेक करें प्राइस

Ultra में सबसे बड़ा डिस्प्ले

सैमसंग ने इस बार दो वेरिएंट - Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra लॉन्च किए हैं। Galaxy Tab S11 Ultra में 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ अल्ट्रा-स्मूथ विजुअल्स देता है। वहीं, Galaxy Tab S11 11 इंच के कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के साथ आता है, जिसे उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो हल्के और पोर्टेबल टैब चाहते हैं।

Ultra मॉडल 11,600mAh की बड़ी बैटरी और पतले 6.1mm डिजाइन (692 ग्राम वज़न) के साथ आता है। दूसरी ओर, S11 वेरिएंट 8400mAh बैटरी और सिर्फ 469 ग्राम वज़न के साथ सुपर-लाइट एक्सपीरियंस देता है।

दमदार परफॉर्मेंस और पावरफुल कैमरा

दोनों टैबलेट्स में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है। कंपनी का दावा है कि इसमें पिछले Ultra मॉडल की तुलना में CPU परफॉर्मेंस में 24%, GPU में 27% और NPU में 33% का सुधार हुआ है।

कैमरे की बात करें तो दोनों टैब्स में 13MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो कॉल और वाइड-एंगल सेल्फी और भी बेहतर होंगी।

S Pen का नया अवतार

इस बार Galaxy Tab S11 सीरीज़ के साथ आने वाला S Pen पूरी तरह नया डिज़ाइन लेकर आया है। पहले यह गोल आकार में आता था, लेकिन अब इसे हेक्सागोनल फॉर्म फैक्टर और कोन-शेप टिप के साथ लॉन्च किया गया है। इससे लिखने और ड्रॉ करने का एक्सपीरियंस काफी नेचुरल और पेन-पेपर जैसा लगेगा।

Galaxy Buds 3 FE

टैबलेट्स के साथ लॉन्च हुए Galaxy Buds 3 FE को भी काफी ध्यान से तैयार किया गया है। इनका वजन सिर्फ 5 ग्राम है, और चार्जिंग केस सहित कुल 42 ग्राम है। बड्स में 11mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो डीप बेस और क्लियर साउंड का अनुभव देते हैं।

इनमें 32dB Active Noise Cancellation (ANC), पंच और स्वाइप कंट्रोल्स, साथ ही IP54 रेटिंग भी शामिल है। AI इंटीग्रेशन के तहत ये बड्स रियल-टाइम ट्रांसलेशन, Gemini क्विक एक्सेस और Gemini Live जैसी सुविधाएँ भी देते हैं।

कितनी हो सकती है कीमत

हालांकि सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर भारतीय मार्केट के लिए कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Tab S11 की शुरुआती कीमत लगभग ₹76,000 होगी। Galaxy Tab S11 Ultra की कीमत लगभग ₹1,06,600 तक हो सकती है।

वहीं, Galaxy Buds 3 FE भारत में ₹12,999 में उपलब्ध हो सकते हैं। ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शंस में आने वाली यह डिवाइसेज़ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर जल्द ही उपलब्ध होंगी।

स्टूडेंट्स से क्रिएटर्स एक सॉल्यूशन

Samsung की यह लॉन्चिंग सिर्फ प्रीमियम टैबलेट और बड्स का मामला नहीं है, बल्कि यह एक मैसेज भी है कि भविष्य का डिजिटल एक्सपीरियंस अब आपके हाथ में है। स्टूडेंट्स के लिए Galaxy Tab S11 कॉम्पैक्ट और बैटरी-एफिशिएंट ऑप्शन है।

वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए Ultra मॉडल एक परफेक्ट मशीन है, जो बड़ी स्क्रीन, पावरफुल प्रोसेसर और S Pen के साथ मल्टीटास्किंग को आसान बना देता है। दूसरी ओर, Galaxy Buds 3 FE AI फीचर्स के साथ यह दिखाते हैं कि ऑडियो गैजेट्स सिर्फ म्यूज़िक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपकी भाषा और कम्युनिकेशन को भी बदल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Tab S11 Series and Galaxy Buds 3 FE Launched in India Price, Features and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X