Samsung Galaxy Tab S8 को कीमत से 8 हजार तक की छूट के साथ खरीदें, जानें नई कीमत और ऑफर
Samsung Galaxy Tab S8 Price: अगर आप भी कम कीमत में नया टैबलेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है। दरअसल सैमसंग के नए Galaxy Tab S9 के लॉन्च होते ही Samsung Galaxy Tab S8 की कीमत में भारी कटौती की गई है। जिसके बाद आप अब इस टैब को कीमत से 8 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए आगे इस टैब की नई कीमत और इसमें मिलने वाले स्पेक्स के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy Tab S8 की भारत में कीमत
Samsung Galaxy Tab S8 के 128 GB वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। जिसे कंपनी ने पिछले साल 58, 999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। वर्तमान समय में इस पर डिस्काउंट ऑफर के साथ कीमत से 8 हजार कम यानि कि, 50, 999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर कस्टमर इस टैब की खरीदारी करते वक्त HDFC बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करता है तो 6 हजार तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकता है। इसके अलावा इस पर कंपनी नो ब्याज EMI की भी फैसिलिटी दे रही है। नो कॉस्ट EMI 4226 रुपये प्रतिमाह से शुरू होगी। साथ ही एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर 10 % तक का कैशबैक का भी लाभ ले सकते हैं। इसमें कस्टमर्स को पिंक गोल्ड, ग्रेफाइट और सिल्वर तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इस टैब को ग्राहक नई कीमत के साथ कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं। जहां इसे उपल्ब्ध करा दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab S8 फीचर्स
इस टैबलेट में 11 इंच की WQXGA डिस्प्ले मिलेगा, जो 2560×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। यह टैब एंड्रॉयड 12 पर चलेगा। जिसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर शामिल किया है। यह टैब डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 6 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल रहा है। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 8,000 mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








