Samsung Galaxy Tab S9 FE , Tab S9 FE+ जल्द होंगे लॉन्च, इन तगड़े फीचर्स से होंगे लैस
Samsung जल्द ही अपने दो नए टैबलेट Galaxy Tab S9 FE और Tab S9 FE+ को लॉन्च करने वाला है। कंपनी अपने इस अपकमिंग टैबलेट को मिड रेंज के साथ बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने हाल ही में हुए अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान Galaxy Tab S9 FE , Tab S9 FE+ , Galaxy Tab S9 Ultra को रिवील किया था। फिलहाल इन अपकमिंग टैब के सैमसंग कोरिया वेबसाइट पर डिटेल्स शेयर किए गए हैं। आइए आपको आगे आर्टिकल में इन लेटेस्ट टैबलेट की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Galaxy Tab S9 FE की कीमत
सैमसंग 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वाई-फाई वेरिएंट की कीमत कंपनी 63,000 रुपये तय कर सकती है। हालांकि सैमसंग ने अभी तक अपने अपकमिंग टैबलेट FE सीरीज की पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने वेबसाइट को अपडेट भी कर दिया है, जिससे टैबलेट के नाम का खुलासा ना हो सके।

Galaxy Tab S9 FE की स्पेसिफिकेशन
कंपनी अपने Galaxy Tab S9 FE टैबलेट में भी Galaxy Tab S7 FE के जैसे ही 12.4 इंच के डिस्प्ले शामिल कर सकती है। इसके साथ ही टैबलेट के Exynos 1380 चिपसेट से लैस होने की भी उम्मीद की जा रही है। इसे कंपनी वाई-फाई और 5जी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध करा सकती है। यह डिवाइस बॉक्स के बाहर एंड्रॉइड 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में ब्लूटूथ 5.3, एस पेन, डुअल रियर कैमरा सेटअप , स्टीरियो स्पीकर 5जी, जीपीएस और वाई-फाई 6 का सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें, कंपनी नेक्स्ट जेन के गैलेक्सी स्मार्टटैग के साथ ही स्मार्ट रिंग पर भी काम कर रही है। जो बहुत जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Samsung Galaxy Ring
Galaxy Ring को कंपनी साल 2024 तक लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्ट रिंग की डिजाइन हाथ में पहनने वाले आम रिंग जैसी होगी। जिसमें कई सेंसर दिए जाएंगे। जो यूजर के हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर मॉनिटर को ट्रैक कर सकेंगे। इसे स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकेगा। आपको बता दें, सैमसंग की गैलेक्सी वॉच की तुलना में स्मार्ट रिंग ज्यादा सटीक होगी। सबसे बड़ी बात है कि, रिंग को आसानी से उंगली में फिट किया जा सकेगा। इस अपकमिंग रिंग को लगभग 10 से 12 महीने में मेडिकल अप्रूवल मिल सकता है। इसके साथ ही रिंग के बड़े पैमाने पर उत्पादन को मंजूरी मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








