Home
Gadgets

Samsung Galaxy Tab S9 FE, FE+ के सभी फीचर्स और इमेज लीक, लॉन्च से पहले ही जान लें सबकुछ

Samsung Galaxy Tab S9 FE+ Specs: कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने नए टैबलेट Galaxy Tab S9 FE Series को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके तहत कंपनी दो नए टैबलेट Galaxy Tab S9 और Tab S9 FE+ को पेश कर सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इन दोनों टैब के सभी स्पेक्स लीक हो गए हैं। आपको बता दें, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इन्हें उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे दोनों टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और फोटो सामने आ गए हैं। तो चलिए आपको इन अपकमिंग टैबलेट की लीक सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+ कीमत

इस अपकमिंग टैब को लेकर इससे पहले सामने आई लीक में दावा किया गया था कि, Tab S9 FE की कीमत 529 यूरो (लगभग 46,600 रुपये) और FE+ की कीमत 699 यूरो (लगभग 61,600 रुपये) तय की जा सकती है। Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+ को यूरोपीय मार्केट में ग्रे, लैवेंडर, मिंट और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+ स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+ के लीक रेंडर्स में इस बात का खुलासा हुआ है कि, दोनों टैबलेट के डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेज़ल्स दिए जा सकते हैं। कंपनी Tab S9 FE को सिंगल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाएगी, वहीं Galaxy Tab S9 FE+ को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।

S9 FE में 8GB रैम के साथ 128 जीबी ,256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दिए जाएंगे। वहीं S9 FE+ में 8 जीबी , 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। दोनों टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab S9 FE, FE+ के सभी फीचर्स और इमेज लीक, जानें

वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो S9 FE में 10.9 इंच LCD डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जो 2304 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करेगी। इसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। वहीं S9 FE+ में 12.4 इंच डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है, जो 2560 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आती है। कंपनी एस9 एफई सीरीज टैबलेट में एक्सीनॉस 1380 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है।

Galaxy Tab S9 FE में 8 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। वहीं Tab S9 FE+ को 8 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस से पैक्ड किया जा सकता है। इन दोनों टैबलेट में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल किया गया है। Galaxy Tab S9 FE को पावर देने के लिए इसमें 8,00mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। वहीं Tab S9 FE+ को पावर देने के लिए 10,090mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इन टैबलेट में ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6E का सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
S9 FE will be provided with 128 GB, 256 GB inbuilt storage options with 8 GB RAM. Whereas S9 FE+ can get 256 GB inbuilt storage with 8 GB, 12 GB RAM. With the help of microSD card in both tablets, its storage can be increased up to 1 TB.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X