Home
Gadgets

Samsung Galaxy Tab S9 FE Series: सैमसंग ने दो नए टैबलेट किए लॉन्च, जानें दाम और सभी फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S9 FE Series Launched: कोरियन स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने गैलेक्सी टैब S9 FE सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE Plus दो नए टैबलेट पेश किए हैं। कंपनी अपने इन लेटेस्ट टैबलेट को 10 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। जिसकी खरीदारी कस्टमर्स सैमसंग की ऑफिशियली वेबसाइट और कुछ चुनिंदा रिटेलर्स से कर सकेंगे। तो चलिए आपको इन दोनों टैब की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बाताते हैं।

Samsung Galaxy Tab S9 FE सीरीज की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 एफई को 449.99 डॉलर यानि कि, लगभग 37,450 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लाया गया है। इन दोनों टैबलेट को सैमसंग ने ग्रे, मिंट, सिल्वर और लैवेंडर चार कलर में उपलब्ध कराया है।

Samsung ने दो नए टैबलेट किए लॉन्च, जानें दाम और सभी फीचर्स

Galaxy Tab S9 FE सीरीज के फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 एफई में यूजर्स को 10.9 इंच (2304 x 1440 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलेगा। वहीं टैब एस9 एफई प्लस में कंपनी ने 12.4 इंच (2560 x 1600 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन दिया है। ये दोनों टैबलेट 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहे हैं। जिसमें कंपनी ने Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर को शामिल किया है। ग्राफिक्स के लिए इन दोनों टैब में Mali-G68 MP5 GPU मिलेगा। इसके साथ ही गैलेक्सी टैब एस9 एफई में 6 GB तक रैम के साथ 128 GB तक स्टोरेज मिल रहा है। वहीं टैब एस9 एफई प्लस में 6GB , 8GB रैम के साथ 128 GB और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। आपको बता दें, ये टैबलेट ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OneUI 5.1.1 के साथ आ रहे हैं। इनमें डुअल स्पीकर्स , डॉल्बी एटमस का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा Power Key फिंगरप्रिंट सेंसर से इसे लैस किया गया है। ये दोनों टैबलेट IP68 रेटिंग के साथ आ रहे हैं।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Tab S9 FE में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं Tab S9 FE Plus में 8MP+8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। इन दोनों टैब में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 एफई में 8,000mAh और टैब एस9 एफई प्लस में 10,090mAh की बैटरी दी गई है। जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इन दोनों डिवाइसेस के साथ कंपनी ने S Pen स्टायलस सपोर्ट भी दिया है।

कनेक्टिविटी के लिए आपको इनमें 5G, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, Wi-Fi 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.3, GPS जैसे फीचर्स मिलेंगे। डाइमेंशन की बता करें तो सैमसंग एस9 एफई का डाइमेंशन 6.22 x 3.01 x 0.32mm और टैब एस9 एफई+ का डाइमेंशन 11.24 x 7.30 x 0.26mm है। Tab S9 FE का वजन 524 ग्राम और S9 FE+ का वजन 628 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched Galaxy Tab S9 FE with a starting price of Rs 37,450. Which has been made available in four colours: Grey, Mint, Silver and Lavender.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X